महाराष्ट्र सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए जाएगी केंद्रीय टीम: शिवराज सिंह चौहान

New Delhi, 28 सितंबर . Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने Monday को बताया कि Maharashtra में सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम जाएगी. मैं खुद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सूखा प्रभावित राज्यों का दौरा करूंगा.

मीडिया से बातचीत के दौरान Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने Maharashtra और कर्नाटक में सूखे की स्थिति पर कहा कि Maharashtra और कर्नाटक की Governmentों ने अपने-अपने राज्यों के बड़े हिस्सों में सूखा घोषित किया है. India Government इन राज्यों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी. कर्नाटक में स्थिति का जायजा लेने के लिए हम 3 अक्टूबर को एक टीम भेज रहे हैं. मैंने Maharashtra के Chief Minister से बात की है और वहां भी एक टीम भेजने के लिए तैयारी की जा रही है. मैं खुद भी स्थिति का जायजा लेने के लिए उन राज्यों का दौरा करूंगा. हम इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी ताकत के साथ अपने किसानों और राज्य Governmentों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों से आने वाले रबी सीजन के लिए वैज्ञानिक और क्षेत्र-विशिष्ट तरीका अपनाने को कहा. उन्होंने कहा कि खरीफ फसल चक्र के दौरान बदलते मौसम और असमान बारिश ने जल संसाधनों और फसल के चुनाव की बेहतर योजना बनाने की जरूरत को उजागर किया है.

‘रबी अभियान 2026’ पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि जलवायु में बदलाव के कारण देश भर में अलग-अलग हालात बने हैं. कुछ इलाकों में भरपूर बारिश हुई है, जबकि कुछ इलाकों में सूखे जैसे हालात और पानी की उपलब्धता को लेकर चिंताएं हैं.

उन्होंने राज्य Governmentों से बुवाई की रणनीति को अंतिम रूप देने से पहले जलाशयों के स्तर, सिंचाई के साधनों और मिट्टी में नमी की स्थिति का आकलन करने का आग्रह किया. पानी के सीमित संसाधनों को देखते हुए, सर्दियों की फसल के सफल सीजन को सुनिश्चित करने के लिए बुवाई से पहले और बाद में सिंचाई की अग्रिम योजना बनाना बहुत जरूरी होगा.

उन्होंने खाद का जिक्र करते हुए कहा कि मैं मुश्किल हालात में भी की गई कोशिशों के लिए India Government और Prime Minister का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. Prime Minister मोदी की अगुवाई में खाद की कोई कमी नहीं हुई है और अभी हालात चाहे जैसे भी हों, Government खाद का इंतजाम करने के लिए प्रतिबद्ध है. हम इस बात पर जोर दे रहे हैं कि खाद का इस्तेमाल सिर्फ जरूरत के हिसाब से ही किया जाए. संतुलित इस्तेमाल के लिए हम फिर से ‘खेत बचाओ’ अभियान चलाएंगे, ताकि सॉइल हेल्थ कार्ड की सलाह और मिट्टी में जिन पोषक तत्वों की कमी है, उनके आधार पर सिर्फ जरूरी मात्रा में ही खाद डाली जाए. इससे मिट्टी की सेहत बनाए रखने में मदद मिलेगी और फिजूलखर्ची भी कम होगी.

–

डीकेएम/