महाराष्ट्र सरकार भ्रष्टाचार में डूबी, मंत्री ने प्रस्ताव पास करने के लिए मांगी रिश्वत : संजय राउत

छत्रपति संभाजीनगर, 25 नवंबर . शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने Maharashtra Government पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि समाज कल्याण मंत्री ने एक प्रस्ताव को मंजूरी देने के बदले 5 करोड़ रुपये की मांग की है.

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “Maharashtra की पूरी Government भ्रष्टाचार में लिप्त है. देवेंद्र फडणवीस से हम लोग बहुत उम्मीद रखते थे. पारदर्शी Government चलाने की बात की जाती है लेकिन जबसे एकनाथ शिंदे उनके साथ आए हैं, तब से भ्रष्टाचार का विषय और भी बढ़ गया है. किसी गरीब का काम पैसे दिए बिना नहीं होता है.”

उन्होंने कहा कि अभी मैंने आपको एक उदाहरण दिया है. मेरे साथ एक व्यक्ति बैठे थे और उनका एक एनजीओ है. Maharashtra के समाज कल्याण मंत्री हैं, जिनके माध्यम से दलितों, गरीबों और शोषित समाज के लिए परियोजनाएं बनती हैं. इस व्यक्ति ने अण्णाभाऊ साठे विकास निगम के नाम पर एक ट्रेनिंग सेंटर का प्रस्ताव दिया था लेकिन उसका अनुमोदन नहीं किया गया. मंत्री ने बुलाकर इस व्यक्ति से कहा कि जब तक मुझे 20 प्रतिशत नहीं मिल जाएगा और आप अपने हाथों से मुझे 5 करोड़ रुपये नहीं देंगे, तब तक मैं प्रस्ताव मंजूर नहीं करूंगा.

उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार की बात खुद मंत्री करता है, तो Maharashtra की क्या इज्जत रह जाएगी? अण्णाभाऊ साठे एक ऐसी महान हस्ती थे, बहुत बड़े लेखक, कवि और समाज सुधारक थे. Maharashtra के निर्माण आंदोलन में भी उनकी बहुत बड़ी और सक्रिय भूमिका रही थी. मैं Maharashtra के Chief Minister से पूछना चाहता हूं कि आपके नेतृत्व में भ्रष्टाचार इस स्तर पर है, एंटी-करप्शन विभाग में जाएं तो वहां भी भ्रष्टाचार है. ऐसे में सामान्य व्यक्ति कहां जाएगा और उसकी बात कौन सुनेगा.

उन्होंने कहा कि मैंने आज कहा कि यदि इस प्रकार के प्रस्तावों के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं, तो मैं मंत्री के पास रिश्वत की रकम लेकर जाऊंगा और इस पर हस्ताक्षर करने को कहूंगा. यह पहली बार नहीं है. इस मंत्री ने जितने भी प्रस्ताव अब तक मंजूर किए हैं, सबमें पैसे लिए हैं. मेरे पास ऐसी 27 शिकायतें आई हैं. साथ ही, 8 से 10 मंत्री ऐसे हैं, जिनके मंत्रालयों में बिना पैसे के काम नहीं होता. ये सभी मंत्री शिंदे गुट से जुड़े हुए हैं.

संजय राउत ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने हमें इसलिए मंत्री नहीं बनाया था कि हम लोगों को लूटें. हमने लोगों को लूटने का कोई लाइसेंस नहीं लिया था और इसी वजह से पार्टी टूट गई. यह पार्टी चरित्र और नैतिकता के मुद्दे पर टूटी है.

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए. मैं कोई नया सांसद नहीं हूं बल्कि पिछले 25 वर्षों से सांसद हूं, तो मेरी बात को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. मुझे मालूम है कि क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है. यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जिम्मेदारी है कि हमने जो बात रखी है, उस पर ध्यान दें और कार्रवाई करें.

–

पीएम