महाराष्ट्र सरकार के फैसले का ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों ने किया स्वागत, कहा- मराठी सीखने के लिए एक साल की मोहलत काफी

Mumbai , 28 अगस्त . Maharashtra Government ने राज्य भर के ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा को लेकर एक अहम फैसला लिया है. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि राज्य में काम करने वाले सभी ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों को कामकाज लायक मराठी सीखने के लिए एक साल का समय दिया जाएगा. Government के इस फैसले के बाद ड्राइवरों की प्रतिक्रिया सामने आई है.

एक ऑटो ड्राइवर ने से बातचीत के दौरान कहा, “यह बहुत अच्छी बात है. यह एक अच्छा कदम है. मैं 24 साल से गाड़ी चला रहा हूं और मुझे कभी कोई परेशानी नहीं हुई. अगर मुझे मराठी नहीं आती, तो यात्री खुद ही हिंदी में बात करने लगते हैं, लेकिन मराठी सीखना अच्छी बात है.”

उत्तर प्रदेश से आए एक टैक्सी ड्राइवर ने कहा, “हम यूपी से हैं. Government ने जो मराठी सीखने की समय सीमा बढ़ाई है, वह बहुत अच्छा फैसला है. हम इतने समय में आराम से मराठी सीख जाएंगे. हालांकि, अभी भी हमें कोई दिक्कत नहीं होती है. यात्री ज्यादातर हिंदी समझ लेते हैं.”

वहीं एक अन्य पुराने ड्राइवर ने कहा, “इतने समय से टैक्सी चला रहे हैं तो काफी हद तक मराठी समझ आती है. बस बोलने में थोड़ा दिक्कत होता है. एक साल का समय काफी है, हम कोशिश करेंगे कि अच्छे से बोलना भी सीख लें.”

एक और ड्राइवर ने बताया, “ज्यादातर लोगों को हिंदी आती है तो हमें उतनी दिक्कत नहीं होती है. कई बार हम टूटी-फूटी मराठी बोलते हैं तो भी सामने वाला हिंदी में जवाब देता है. लेकिन अगर Government कह रही है तो हम सीख लेंगे. इससे हमारा ही फायदा है.”

गौरतलब है कि Maharashtra में मराठी भाषा को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है. इस बीच Maharashtra Government ने गैर-मराठी ऑटो और टैक्सी चालकों को बोलचाल की मराठी भाषा सीखने के लिए 1 साल का समय दिया है. इस दौरान चालकों के लिए सीखने हेतु कक्षाएं भी लगाई जाएंगी.

पीआईएम/एएस