महाराष्ट्र: शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने पति और परिवार के सदस्यों को खाने में दिया जहर, गिरफ्तार

जलगांव, 11 अक्टूबर . Maharashtra के जलगांव जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक नई-नवेली दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन अपने पति और परिवार के तीन सदस्यों को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की. इस घटना के सिलसिले में Police ने भागने की कोशिश कर रही दुल्हन समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

यह मामला जलगांव जिले के परोला तालुका के वेल्हाने गांव का है. बताया गया कि 7 अक्टूबर को 32 साल के एक आदमी की शादी हुई थी. 9 अक्टूबर को दुल्हन ने पति और परिवार के सदस्यों के खाने में चूहे मारने की दवा मिला दी. इसके बाद दुल्हन एक अन्य महिला के साथ घर से कुछ गहने और शादी में मिले पैसे लेकर फरार हो गई.

परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने के बाद इस पूरे घटनाक्रम का पता चला. परिवार में बुजुर्ग जोड़े की तबीयत बिगड़ने पर उन्हे इलाज के लिए धुले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद Police मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की.

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करने और उन पर चार्ज लगाने की मांग करते हुए Police स्टेशन के सामने रोड जाम कर दिया. गांववालों के विरोध के बाद Police टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए भागने की कोशिश कर रही दोनों महिलाओं को धुले जिले के निमगुल गांव के पास से हिरासत में ले लिया.

आरोपी दुल्हन और अन्य महिला की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि दुल्हन Jharkhand की रहने वाली है. उसका साथ देने वाली महिला भी Jharkhand की निवासी हैं. इन महिलाओं के नाम सुमन सुभाष साहनी और आरती सूर्याक्ष पटेल हैं. बताया गया कि जलगांव के परोला क्षेत्र का रहने वाला युवक दूसरे राज्य की लड़की को 2.5 लाख रुपए में शादी करके लाया था.

–

डीसीएच/