
वाशिम, 12 अक्टूबर . Maharashtra के वाशिम जिले के रिसोड में चंदन चोरी के दो मामलों का स्थानीय अपराध शाखा ने खुलासा किया है. Police ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 किलो चंदन के 16 टुकड़े बरामद किए हैं.
Police के अनुसार चंदन चोरी की दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई थीं. जांच के दौरान तकनीकी और गोपनीय जानकारी के आधार पर Police ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की.
जानकारी के अनुसार Maharashtra के वाशिम जिले की स्थानीय अपराध शाखा को बड़ी सफलता मिली है. Police ने रिसोड में हुई चंदन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से चोरी के 16 छोटे-बड़े चंदन के टुकड़े बरामद किए गए हैं, जिनका वजन 9 किलो और कीमत 27,000 रुपए बताई जा रही है.
Police के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को फिर्यादी गजानन नागाप्पा मालेकर की शिकायत पर Police स्टेशन रिसोड में अपराध क्रमांक 889/2026 और 934/2026 धारा 303(2) BNS के तहत दो मामले दर्ज किए गए थे.
अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए Police अधीक्षक निकेश खाटमोडे-पाटील ने स्थानीय अपराध शाखा को निर्देश दिए थे. तकनीकी और गोपनीय जानकारी के आधार पर Police ने तीनों आरोपियों को रिसोड से ही हिरासत में लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान खान, अजीज खान, शेख चंदन शेर, नूर मोहम्मद, और अब्दुल रहीम अब्दुल रज्जाक के रूप में हुई है. तीनों रिसोड के निवासी बताए गए हैं.
पूछताछ में तीनों ने दोनों चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है.
Police ने उनके पास से चोरी का माल कर जब्त कर लिया है. मामले की आगे की जांच रिसोड Police स्टेशन कर रही है. यह पूरी कार्रवाई Police अधीक्षक निकेश खाटमोडे-पाटील, अपर Police अधीक्षक लता फड़, उपविभागीय Police अधिकारी रामकृष्ण पवार के मार्गदर्शन में और Police निरीक्षक सुधाकर आढे के नेतृत्व में सपोनि योगेश धोत्रे, पोहेका गजानन झगरे, आशिष बिडवे, ज्ञानदेव मात्रे, पोअं अमोल इरतकर, दिपक घुगे और चालक सुनील तायडे की टीम ने की.
–
एमएस/
Skip to content