
New Delhi, 12 नवंबर . Maharashtra में जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने को लेकर कवायद तेज हो गई है, हालांकि इसे लेकर मुस्लिम संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है. रजा अकादमी के अध्यक्ष मौलाना सईद नूरी ने कहा कि प्रस्तावित यूसीसी शरीयत के खिलाफ है और मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप है, जिसका असर सिर्फ मुसलमानों पर ही नहीं बल्कि पारसी, सिख, ईसाई और बौद्धों पर भी पड़ेगा. वहीं मौलाना सिराज अहमद खान ने इसे धार्मिक मामलों में सीधा हस्तक्षेप बताया.
Chief Minister देवेंद्र फडणवीस द्वारा जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किए जाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए रजा अकादमी के अध्यक्ष मौलाना सईद नूरी ने कहा, “जो यूसीसी लागू किया जा रहा है, अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार वह शरीयत-ए-मुतह्हरा के खिलाफ है और मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप है. इसका असर सिर्फ मुसलमानों पर ही नहीं, बल्कि पारसी, सिख, ईसाई, बौद्ध और अन्य धर्मों के लोगों पर भी पड़ेगा.”
फिल्म Actress करीना कपूर खान के पेंडेंट को लेकर चल रहे विवाद पर टिप्पणी करते हुए रजा एकेडमी के अध्यक्ष मौलाना सईद नूरी ने कहा कि तावीज को लेकर हुक्म यह है कि कुरान की आयतें या इससे मिलती-जुलती कोई चीज खुले तौर पर नहीं पहननी चाहिए. क्योंकि जब इंसान शौचालय करने जाता है या दूसरी जगहों पर जाता है, तो इससे उनकी बेअदबी होती है.
यूसीसी को लेकर मौलाना सिराज अहमद खान ने कहा कि मामला समान नागरिक संहिता का है. यूसीसी लागू करना मुसलमानों के धार्मिक मामलों में सीधा हस्तक्षेप होगा. सबसे बड़ा सवाल यह है कि यूसीसी लाने से फायदा क्या है? जिन लोगों की स्वतंत्रता संग्राम में कोई भूमिका नहीं थी, वे आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं और उस विचारधारा को थोपने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वकालत उस समय आरएसएस प्रमुख ने की थी.
उन्होंने कहा कि जब हमारा संविधान हमें अपने-अपने रीति-रिवाजों का पालन करने की स्वतंत्रता और अधिकार देता है, तो Government को किसी के भी धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है.”
कांग्रेस नेता द्वारा Actress करीना कपूर को कानूनी नोटिस भेजे जाने पर मौलाना ने कहा कि अगर करीना कपूर ने ऐसा किया है, तो यह बिल्कुल गलत है. उन्होंने किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. यह दुखद है कि एक फिल्म Actress, जिसका इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है, उसने इस तरह का काम किया है, और यह निंदनीय है. इसका जितना भी विरोध किया जाए, वह कम होगा. हालांकि, उनके पति, जो खुद को मुसलमान बताते हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी पत्नी इस तरह की गतिविधियों में शामिल न हों.
–
Skip to content