
नवी Mumbai , 18 नवंबर . Maharashtra साइबर विभाग ने फर्जी मेडिकल रजिस्ट्रेशन कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करके India लौटने वाले उन छात्रों को निशाना बनाता था, जो फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन में असफल हो जाते थे.
गिरोह के सदस्य 15 से 20 लाख रुपए प्रति उम्मीदवार लेकर Maharashtra मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट पर उनका फर्जी रजिस्ट्रेशन कर देते थे. इस मामले में अब तक 13 ऐसे मेडिकल छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने इस फर्जीवाड़े का लाभ उठाया था. इसके अलावा, गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.
Maharashtra साइबर विभाग के Police उपायुक्त अजय कुमार बंसल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विदेश से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करके India लौटने वाले छात्रों को प्रैक्टिस करने के लिए फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन पास करना होता है. इस परीक्षा को पास करने के बाद ही उनकी विदेशी एमबीबीएस डिग्री को India में मान्यता मिलती है और वे डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करने के पात्र होते हैं.
उन्होंने बताया कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा में असफल हो जाते हैं. ऐसे छात्रों को निशाना बनाने के लिए एक गिरोह सक्रिय था, जो उनसे संपर्क करके मोटी रकम के बदले Maharashtra मेडिकल काउंसिल में फर्जी रजिस्ट्रेशन कराने का प्रस्ताव देता था.
अजय कुमार बंसल ने बताया कि गिरोह प्रत्येक उम्मीदवार से 15 से 20 लाख रुपए लेने का काम था. इसके बाद आरोपी फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करते थे और Maharashtra मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट पर छात्रों के नाम दर्ज कर देते थे. इसके लिए गिरोह के सदस्य मेडिकल काउंसिल के सर्वर की सुरक्षा व्यवस्था को बाइपास करके रिकॉर्ड में अनधिकृत तरीके से बदलाव करते थे.
Maharashtra मेडिकल काउंसिल को सबसे पहले इस गड़बड़ी का पता चला था. इसके बाद करीब एक से सवा महीने पहले काउंसिल ने Maharashtra साइबर विभाग में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद साइबर विभाग ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया.
Police उपायुक्त ने बताया कि गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें राहुल पाटिल शामिल है, जो नासिक का रहने वाला है और Maharashtra में गिरोह का नेटवर्क संभालता था. दूसरा आरोपी Bhopal से जुड़ा है, जबकि तीसरे मुख्य आरोपी का नाम शिवम सिंह है, जो गाजियाबाद का रहने वाला है. Police के अनुसार, शिवम सिंह एमबीए की पढ़ाई कर चुका है और 50 बेड का अस्पताल भी संचालित करता है. इस मामले में अब तक कुल 16 गिरफ्तारियां हुई हैं, जिनमें 13 लाभार्थी मेडिकल छात्र और गिरोह के तीन मुख्य आरोपी शामिल हैं.
अजय कुमार बंसल ने बताया कि इस गिरोह में कुछ साइबर हैकर भी शामिल हैं, जिन्होंने सर्वर की सुरक्षा व्यवस्था को बाइपास करके फर्जी रजिस्ट्रेशन कराने में मदद की थी. फिलहाल ये आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है. मामले में 8 से 10 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है. Police यह भी जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े के जरिए कितने लोगों ने मेडिकल रजिस्ट्रेशन हासिल किया और क्या किसी ने इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मरीजों का इलाज भी किया है. Police उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अभी तक किसी मरीज को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, जांच के सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है.
–
एबीएम
Skip to content