महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, तीन बोगियों की खिड़कियों के शीशे टूटे

नागपुर, 26 सितंबर . Madhya Pradesh के नागपुर डिवीजन के अंतर्गत बोरखेड़ी में एक ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है. इस पत्थरबाजी में ट्रेन की तीन बोगियों की खिड़कियों के शीशे टूट गए. हालांकि, किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई. फिलहाल, रेलवे Police की टीमें घटना की जांच में जुटी हैं.

मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि Friday रात करीब 8.27 बजे, बोरखेड़ी स्टेशन से गुजरने के बाद नागपुर-Mumbai सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12290) पर पत्थरबाजी की सूचना मिली, जिससे कोच ए-1, बी-2 और बी-5 की खिड़कियों के शीशे टूट गए. एस्कॉर्ट स्टाफ और यात्रियों ने पुष्टि की कि लगभग 8.27 बजे बाहर से किसी चीज (पत्थर) ने खिड़कियों पर टक्कर मारी थी.

घटना के कुछ देर बाद आरपीएफ और जीआरपी टीमें मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बोरखेड़ी-सिंधी सेक्शन के बीच किलोमीटर 803 से किलोमीटर 796 तक तलाशी ली. बोरखेड़ी और ब्राह्मणी गांवों के आस-पास के इलाकों की भी जांच की गई. Police पाटिल व स्थानीय निवासियों से पूछताछ की गई. फिलहाल, कोई संदिग्ध व्यक्ति या ठोस सबूत नहीं मिला है.

इसके बाद Saturday रात करीब 2.55 बजे एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत अपराध दर्ज किया गया. फिलहाल, घटना की सही जगह का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.

इस घटना पर मध्य रेलवे ने भी आधिकारित तौर पर बयान जारी किया. सेंट्रल रेलवे, सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने कहा कि Friday नागपुर से Mumbai आने वाली दुरंतो एक्सप्रेस पर नागपुर से निकलने के बाद बोरखेड़ी के पास में पथराव की घटना हुई है. इसमें ट्रेन की तीन बोगियों की खिड़कियों के शीशे टूटे हैं. इस घटना के तुरंत बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीमें जांच में जुट गई हैं. अभी एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है.

पिछले महीने Gujarat के सूरत में Mumbai -Ahmedabad वंदे India एक्सप्रेस पर पथराव हुआ था. इसी ट्रेन से उत्तर प्रदेश की Governor और Gujarat की पूर्व Chief Minister आनंदीबेन पटेल भी यात्रा कर रही थीं. घटना में ट्रेन के दो डिब्बों की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए.

–

डीसीएच/