महाराष्ट्र में जारी रहेगा माथाडी एक्ट, वडाला में 3000 मजदूरों को मिलेंगे घर: सीएम देवेंद्र फडणवीस

Mumbai , 25 सितंबर . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Friday को साफ कहा कि ऐतिहासिक माथाडी एक्ट को खत्म करने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि माथाडी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और कानूनी संरक्षण देने वाला यह कानून जारी रहेगा और इसे आगे और मजबूत किया जाएगा.

Chief Minister ने यह भी घोषणा की कि वडाला में करीब 3000 माथाडी मजदूरों को घर दिए जाएंगे. इसके अलावा, वाशी एपीएमसी मार्केट को अगले पांच दशकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विश्वस्तरीय सुविधा के रूप में विकसित किया जाएगा.

Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने माथाडी आंदोलन के संस्थापक और दिवंगत विधायक अन्नासाहेब पाटिल की 93वीं जयंती के अवसर पर वाशी स्थित कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) में आयोजित मजदूर रैली को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं.

माथाडी एक्ट के तहत मजदूरों को मिलने वाली सुरक्षा का जिक्र करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह कानून श्रमिकों के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है. कानून को खत्म किए जाने की अटकलों पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि Government इसे समाप्त नहीं होने देगी, बल्कि और मजबूत करेगी.

उन्होंने कहा कि मजदूर आंदोलन के नाम पर कुछ अनधिकृत समूह काम कर रहे हैं, जो मजदूरों के हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इन अनधिकृत तत्वों पर रोक लगाने और वास्तविक मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए जल्द ही श्रमिक नेताओं और अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

फडणवीस ने बोरियों का वजन अधिकतम 50 किलोग्राम रखने के नियम को सख्ती से लागू करने के लिए विपणन मंत्री जयकुमार रावल और श्रम विभाग की भी सराहना की.

Chief Minister ने आगे बताया कि राज्य के सभी 36 माथाडी बोर्ड को सशक्त बनाने और उनके पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र पैनल ऑडिट किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि मजदूरों के वेतन, भविष्य निधि (पीएफ), ग्रेच्युटी, बोनस, मकान किराया भत्ता (एचआरए) और दुर्घटना मुआवजे से जुड़े लंबित मामलों का जल्द समाधान किया जाएगा.

सीएम फडणवीस ने कहा कि वडाला आवास परियोजना में आ रही बाधाओं को दूर कर दिया गया है. परियोजना के लिए जरूरी एफएसआई और अन्य मंजूरियां दे दी गई हैं. इससे करीब 3,000 माथाडी मजदूरों को आधुनिक घर मिलने का रास्ता साफ हो गया है.

उन्होंने कहा कि राज्य Government भविष्य में मजदूरों के लिए अन्य आवास परियोजनाएं शुरू करने का भी प्रयास करेगी.

वाशी एपीएमसी मार्केट के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए Chief Minister ने कहा कि करीब 50 साल पहले स्थापित यह बाजार कभी एशिया के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में शामिल था. बदलते व्यापार और बढ़ते कारोबार को देखते हुए वाशी मार्केट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार दोबारा विकसित किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि Government इसके लिए जमीन के नीचे और जमीन के ऊपर निर्माण के लिए जरूरी एफएसआई उपलब्ध कराएगी. इस आधुनिक अंतरराष्ट्रीय बाजार से माथाडी मजदूरों के लिए रोजगार के ज्यादा स्थायी अवसर पैदा होंगे.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने माथाडी मजदूरों की अगली पीढ़ी से कहा कि उनके बच्चे खुद को केवल शारीरिक श्रम वाले कामों तक सीमित न रखें, बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और सिविल सेवा जैसे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ें.

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा और कौशल विकास के लिए अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक विकास महामंडल और छत्रपति शाहू महाराज रिसर्च, ट्रेनिंग एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के जरिए विशेष योजनाएं तैयार की जाएंगी. इन योजनाओं को राज्य Government का पूरा सहयोग मिलेगा.

Chief Minister ने मजदूरों को भरोसा दिलाते हुए कहा, “हम मजबूती से आपके साथ खड़े हैं.”

कार्यक्रम को राज्य के वन मंत्री गणेश नाइक और विपणन मंत्री जयकुमार रावल ने भी संबोधित किया. दोनों नेताओं ने मजदूरों के कल्याण, उनकी शिक्षा में प्रगति, श्रमिकों से जुड़ी सुविधाओं में सुधार और वाशी बाजार के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण को लेकर Government की प्रतिबद्धता दोहराई.

–

एएमटी/डीकेपी