महाराष्ट्र में छठ पूजा विरोध पर गरमाई सियासत, राम कदम ने कहा-कांग्रेस बिहार में कर रही समर्थन तो महाराष्ट्र में क्यों है विरोध

Mumbai , 14 नवंबर . Maharashtra में छठ पूजा को लेकर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई की टिप्पणी और कांवड़ यात्रा व दुर्गा पूजा पर Samajwadi Party के सांसद एसपी सिंह पटेल के विरोध को लेकर भाजपा नेता राम कदम ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस और Samajwadi Party पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया. साथ ही, Maharashtra नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की हिंदुत्व की राजनीति पर भी सवाल उठाए. इस दौरान राम कदम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी विवादित टिप्पणी करते हुए उनकी तुलना पंचतंत्र की एक कहानी के पात्र से की.

भाजपा नेता राम कदम ने छठ पूजा को लेकर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि Maharashtra कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुले तौर पर छठ पूजा का विरोध कर रहे हैं जबकि यह सनातन हिंदू धर्म की आस्था और विश्वास से जुड़ी महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा है. उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेताओं को छठ पूजा का महत्व मालूम है? उन्होंने कहा कि छठ पूजा भगवान सूर्य की उपासना का पर्व है.

भाजपा नेता ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश, बिहार और Jharkhand जैसे राज्यों में छठ पूजा का समर्थन करती है लेकिन Mumbai और Maharashtra में इसका विरोध करती है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों से भी अपील की कि वे कांग्रेस नेताओं के इस रुख पर ध्यान दें और इसका जवाब दें.

राम कदम ने राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हिंदुत्व की बात करते हैं, लेकिन हिंदू होने के बावजूद हिंदू धर्म की आस्था और धार्मिक परंपराओं का विरोध करते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि किसी भी धर्म की श्रद्धा और आस्था को आहत करने का अधिकार किसी को कैसे हो सकता है? हालांकि, उन्होंने Mumbai की भाषाई और सांस्कृतिक पहचान का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि Mumbai की पहली भाषा मराठी थी, है और हमेशा रहेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि Mumbai और Maharashtra की बहुभाषी संस्कृति यहां की सामाजिक विरासत है, जिसे भुलाया नहीं जाना चाहिए.

इसके अलावा, राम कदम ने प्रतापगढ़ से Samajwadi Party के सांसद एसपी सिंह पटेल पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पटेल सनातन हिंदू धर्म की पवित्र कांवड़ यात्रा और मां दुर्गा की आराधना से जुड़े दुर्गा पूजा उत्सव का खुले तौर पर विरोध कर रहे हैं और इन धार्मिक परंपराओं को ढोंग बता रहे हैं.

राम कदम ने Samajwadi Party से सवाल किया कि आखिर पार्टी को क्या हो गया है? उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक होने के बावजूद इस तरह के बयान देकर हिंदुओं की आस्था और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एक तरफ पार्टी के सांसद हिंदू धार्मिक परंपराओं का विरोध करते हैं, वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव अयोध्या जाकर राम मंदिर में दर्शन करने की बात करते हैं. राम कदम ने इसे Samajwadi Party का दोहरा रवैया बताया.

उन्होंने 1990 के कारसेवा आंदोलन का जिक्र करते हुए Samajwadi Party पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उस दौरान निहत्थे रामभक्तों, संतों, साधुओं और महंतों पर गोलियां चलाई गई थीं. राम कदम ने अखिलेश यादव से कहा कि राम मंदिर में दर्शन करने से पहले उन्हें अपनी पार्टी के नेताओं के बयानों पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें इस तरह की टिप्पणियां करने से रोकना चाहिए.

इस बीच, भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी के बयानों पर उन्हें चिढ़ होती थी लेकिन अब उनके प्रति सहानुभूति महसूस होती है. उन्होंने राहुल गांधी की तुलना पंचतंत्र की मेंढक और बैल वाली कहानी से करते हुए कहा कि जिस तरह मेंढक बैल जितना विशाल नहीं हो सकता, उसी तरह राहुल गांधी Prime Minister Narendra Modi के कद और व्यक्तित्व की बराबरी नहीं कर सकते.

राम कदम ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी शारीरिक वृद्धि तो हुई है लेकिन उनके दिमाग में अभी भी ‘केमिकल लोचा’ बाकी है. उनकी इस टिप्पणी को लेकर Political बयानबाजी तेज होने की संभावना है.

–

पीएम