
छत्रपति संभाजीनगर, 25 अक्टूबर . पढ़े-लिखे लोगों के आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का एक और मामला सामने आया है. Maharashtra के छत्रपति संभाजीनगर से Sunday को छह युवाओं को गिरफ्तार किया गया है. इन युवाओं पर अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने का आरोप है.
छत्रपति संभाजीनगर के जोन-2 के Police उपायुक्त (डीसीपी) रत्नाकर नवले के अनुसार, सिडको Police स्टेशन की डिटेक्शन ब्रांच ने रात भर चले एक ऑपरेशन में इन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से चार हथियार और 11 कारतूस बरामद किए गए.
Policeकर्मी यह देखकर हैरान रह गए कि गिरफ्तार किए गए कुछ युवाओं के पास बीएससी, बीकॉम, और बीसीएस जैसी डिग्रियां थीं. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बेहतर करियर बनाने के बजाय, वे हथियारों के अवैध कारोबार में शामिल थे. फिलहाल इस मामले की आगे जांच चल रही है.
शुरुआती जांच से पता चलता है कि ये हथियार Madhya Pradesh से लाए जा रहे थे और शहर की अलग-अलग जगहों पर सप्लाई किए जा रहे थे. Police को शक है कि इस नेटवर्क के पीछे कोई संगठित गिरोह (सिंडिकेट) काम कर रहा हो सकता है.
Police सूत्रों ने बताया कि आरोपी हर हथियार बेचने पर करीब 40,000 से 45,000 रुपए कमा रहे थे. हालांकि जांचकर्ता अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये हथियार कहां से लाए गए, इन्हें खरीदने वाले कौन थे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हो सकता है.
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से दो के खिलाफ पहले भी मारपीट और हिंसा के मामले दर्ज हो चुके हैं.
सभी छह आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की जांच के लिए चार दिन की Police कस्टडी में भेज दिया गया. अब जांचकर्ता हथियारों के स्रोत, सप्लाई चेन और आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रहे हैं.
Police जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आरोपी इस मामले में किस हद तक शामिल थे और इस नेटवर्क का असली स्वरूप क्या है.
यह मामला इस बात को लेकर चिंता पैदा करता है कि कैसे पढ़े-लिखे युवा हथियारों की तस्करी जैसे आपराधिक कामों में शामिल हो रहे हैं.
–
एससीएच/
Skip to content