
Mumbai , 31 अक्टूबर . Mumbai Police ने एक नाबालिग से गैंगरेप के मामले में सभी छह आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने Saturday को बताया कि Mumbai के पवई इलाके में 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर छह लोगों ने गैंगरेप किया था.
Police के अनुसार, यह घटना 27 और 28 अक्टूबर के बीच हुई. अधिकारियों ने कहा, “पीड़िता की शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर ही, Mumbai Police की टीमों ने कई जगहों पर छापेमारी की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया.” अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से किसी का भी पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है.
अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि मुख्य आरोपी अपने चार साथियों के साथ मिलकर नाबालिग को साकी विहार रोड पर एक बेकरी के पीछे खाली और सुनसान जगह पर ले गया, जहां उन्होंने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. घटना के बाद, आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने Police या अपने परिवार को इस बारे में बताया, तो वे उसकी तस्वीरें social media पर वायरल कर देंगे.
अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में, एक और आरोपी ने पवई में पाइपलाइन के पास पीड़िता को रोका और उसके साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न किया. अधिकारियों के मुताबिक, इस भयानक घटना के बाद सदमे में आई पीड़िता अपने परिवार की मदद से 29 अक्टूबर की सुबह पवई Police स्टेशन पहुंची और उन्हें अपनी आपबीती सुनाई.
Police ने बताया, “मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने तुरंत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) और 74 के तहत First Information Report दर्ज की. इसके अलावा, पोक्सो एक्ट की धारा 4, 8 और 12 के तहत भी आरोप लगाए गए हैं.”
इस बीच, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए Mumbai के केईएम अस्पताल भेजा गया. अधिकारियों ने कहा, “वरिष्ठ Police अधिकारियों की देखरेख में इस मामले की गहन जांच चल रही है.”
–
डीसीएच/
Skip to content