
Mumbai , 10 नवंबर . Mumbai के मालाड (पश्चिम) इलाके में Monday देर रात एक पटाखों की दुकान में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी कि दुकान में रखे पटाखों में एक के बाद एक विस्फोट होने लगे. विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि दुकान का स्लैब भरभराकर गिर गया. इस हादसे में 16 साल के एक किशोर की जलकर मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
यह हादसा 9 नवंबर 2026 की रात करीब 9 बजकर 56 मिनट पर हुआ. बीएमसी के Mumbai फायर ब्रिगेड (एमएफबी) को सूचना मिली कि मालाड-मालवणी, गेट नंबर 08, अब्दुल हमीद मार्ग पर स्थित एक ग्राउंड फ्लोर की दुकान में आग लगी है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.
जानकारी के अनुसार, दुकान में पटाखे, इलेक्ट्रिक वायरिंग और इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन रखे हुए थे, जिन्होंने आग को और भड़का दिया. दुकान में रखे पटाखों में लगातार विस्फोट हो रहे थे, जिससे फायर ब्रिगेड के जवानों को आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. विस्फोटों से दुकान का स्लैब पूरी तरह से ढह गया. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मशक्कत की. करीब 40 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद रात 10 बजकर 36 मिनट पर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया.
आग बुझने के बाद जब मलबा हटाया गया, तो अंदर एक लड़के का जला हुआ शव मिला. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से ही लड़का लापता था. परिजन उसे इधर-उधर तलाश रहे थे. बाद में उसका शव दुकान के अंदर से बरामद हुआ. शव को प्राइवेट एंबुलेंस की मदद से बीएमसी के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया.
बीडीबीए अस्पताल, कांदिवली के सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शनवाज नियाज खान (16) के रूप में हुई है. डॉक्टरों ने बताया कि किशोर को 100 प्रतिशत बर्न इंजरी हुई थी. अस्पताल लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content