महाराष्ट्र: मामूली विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, सबूत मिटाने के लिए कुएं में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

पुणे, 16 अक्टूबर . Maharashtra के पुणे से मामूली गाली-गलौज से उपजे विवाद के चलते एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई. अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंक दिया था. इस मामले में Police ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

यह घटना पुणे के दौंड तालुका के डालिंब गांव की है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय भीमाशंकर धोंडीबा खंडागले के रूप में हुई. Police से मिली जानकारी के अनुसार, 3 अक्टूबर को शाम करीब छह बजे भीमाशंकर खंडागले के लापता होने की शिकायत उनकी मां नंदा धोंडीबा खंडागले ने यवत Police स्टेशन में दर्ज कराई थी. इस शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

जांच के दौरान 8 अक्टूबर को डालिंब गांव की सीमा में रमेश म्हस्के के कुएं से भीमाशंकर का शव बरामद हुआ. मृतक के हाथ-पैर लोहे के तार से बांधे गए थे और शव के साथ बड़ा पत्थर बांधकर उसे कुएं में फेंका गया था. इसके बाद Police ने मामले में हत्या और सबूत मिटाने से संबंधित धाराएं जोड़कर जांच तेज कर दी.

Police के अनुसार, Thursday को जांच के दौरान संदिग्ध विजय लेचरूड को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में सामने आया कि भीमाशंकर की ओर से कथित तौर पर गाली-गलौज किए जाने से नाराज होकर आरोपी ने उनका गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद हाथ-पैर लोहे के तार से बांधकर और शव के साथ बड़ा पत्थर बांधकर उसे कुएं में फेंक दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें.

फिलहाल, Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई पुणे ग्रामीण के Police अधीक्षक संदीपसिंह गिल, अपर Police अधीक्षक डॉ. शुभम कुमार, बारामती विभाग के अपर Police अधीक्षक गणेश बिरादार और दौंड के उपविभागीय Police अधिकारी बापुराव दडस के मार्गदर्शन में की गई. मामले की आगे की जांच Police उपनिरीक्षक अक्षय मोरे कर रहे हैं.

–

डीसीएस/