
बुलढाणा, 12 सितंबर . बुलढाणा Police द्वारा आगामी त्योहारों और उत्सवों के मद्देनजर जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तेज कर दी गई है. इसी क्रम में स्थानीय अपराध शाखा ने नांदूरा थाना क्षेत्र में अवैध देशी पिस्टल रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Police अधीक्षक निलेश तांबे ने Madhya Pradesh सीमा से लगे सोनाला, तामगांव, जलगांव जामोद और नांदूरा थाना क्षेत्रों में अवैध हथियारों एवं कारतूसों की तस्करी, खरीद-बिक्री तथा अवैध हथियार रखने वालों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश स्थानीय अपराध शाखा को दिए थे.
इसी दौरान स्थानीय अपराध शाखा के दल को गुप्त सूचना मिली कि नांदूरा थाना क्षेत्र के निमगांव फाटे के पास कुछ लोग बिना लाइसेंस की देशी पिस्टल लेकर घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर Police दल ने निमगांव फाटे के पास स्थित माऊली बार में छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र विठ्ठल वेरुलकार (29), निवासी येरली, तहसील नांदूरा तथा पवन कौतीकराव वेरुलकार (30), निवासी येरली, तहसील नांदूरा, जिला बुलढाणा के रूप में हुई है.
Police ने आरोपियों के कब्जे से 45 हजार रुपये कीमत की एक देशी पिस्टल, 30 हजार रुपये कीमत की होंडा शाइन मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये का मोबाइल फोन बरामद किया. जब्त किए गए मुद्देमाल की कुल कीमत 85 हजार रुपये बताई गई है.
Police की शिकायत के आधार पर नांदूरा Police थाने में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3, 7 और 25 तथा Maharashtra Police अधिनियम की धारा 123 और 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की आगे की जांच नांदूरा Police द्वारा की जा रही है.
यह कार्रवाई Police अधीक्षक निलेश तांबे के आदेश पर तथा अपर Police अधीक्षक पीयुष जगताप और अमोल गायकवाड के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के Police निरीक्षक हेमंत ठाकरे के नेतृत्व में की गई.
–
एएसएच/एबीएम
Skip to content