महाराष्ट्र: पुलिस ने चार शातिर महिला चोरों को किया गिरफ्तार, बस में बुजुर्ग से लूटे गए गहने और पैसे किए बरामद

वाशिम, 14 अक्टूबर . Maharashtra के वाशिम जिले में एसटी बस में सफर कर रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ चोरी की वारदात सामने आई है. चंद्रकला बोडखे के बैग से डेढ़ लाख रुपए के सोने के गहने और 28 हजार रुपए नकद से भरी थैली चोरी कर ली गई. हालांकि, Police ने तत्परता दिखाते हुए चारों शातिर महिला चोरों को पकड़ लिया और चोरी हुआ सामान बुजुर्ग महिला को वापस दिलाया.

मामला मंगरुलपीर से अकोला जा रही एसटी बस का है. सफर के दौरान चार शातिर महिला चोरों ने बस शेलूबाजार पहुचने तक बस में सवार बुजुर्ग यात्री की सोने के गहने और कैश रखी बैग को निशाना बनाया और शेलुबाजार में बस से उतर गईं. इसी दौरान बस में सवार यात्रियों को उन पर शक हुआ.

जब बुजुर्ग चंद्रकला बोडखे ने अपना बैग चेक किया, तो उसमें रखी सोने के गहनों और नकदी की थैली गायब मिली. इसके बाद बुजुर्ग महिला रोते हुए मदद के लिए चिल्लाने लगीं. सूचना मिलते ही स्थानीय Police मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पता चला कि चारों महिलाएं बस से उतरने के बाद ऑटो में बैठकर निकल गई थीं. Police ने तुरंत उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया.

Police ने महिलाओं के पास से चोरी हुए सोने के गहने और 28 हजार रुपए नकद बरामद किए. इसके बाद बरामद सामान बुजुर्ग महिला को वापस सौंप दिया गया.

इससे पहले, वाशिम जिले के रिसोड में चंदन चोरी के दो मामलों का स्थानीय अपराध शाखा ने खुलासा किया. Police ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 किलो चंदन के 16 टुकड़े बरामद किए.

Police के अनुसार चंदन चोरी की दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई थीं. जांच के दौरान तकनीकी और गोपनीय जानकारी के आधार पर Police ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की.

–

डीसीएच/