
पुणे, 30 अक्टूबर . महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने इंदापुर तालुका के राजवडी गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के समीप हुए हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रशासन को मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं.
दरअसल, पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंदापुर तालुका के राजवडी गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के समीप Friday सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. साइड पट्टी के भराव कार्य के दौरान मिट्टी और मुरम का ढेर अचानक ढह जाने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया.
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10 बजे उस समय हुआ जब फ्लाईओवर के पास भराव कार्य चल रहा था. घटनास्थल पर तीन मजदूर काम कर रहे थे. अचानक मिट्टी का ढेर गिरने से अफरा-तफरी मच गई. एक मजदूर ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते खुद को बचा लिया, जबकि दो मजदूर मलबे में दब गए.
स्थानीय लोगों की मदद से शुरू किए गए राहत एवं बचाव अभियान में एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वहीं, दूसरे मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई. घायल मजदूर को तुरंत इंदापुर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), Police और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज करते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
इस दुर्घटना पर Maharashtra की उपChief Minister सुनेत्रा अजित पवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रशासन को मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं.
उपChief Minister ने अधिकारियों से निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके. प्रशासन की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content