
पुणे, 26 अक्टूबर . Maharashtra के पुणे में एक 18 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है. Monday को Police ने बताया कि पुणे के कटराज इलाके में 18 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ करने और उसे उठाने की कोशिश करने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. युवती के शोर मचाने पर वहां इकट्ठा हुए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी.
आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले जीतू किशोरलाल सरोज के रूप में हुई है. Police के अनुसार, वह अभी पुणे में कटराज-कोंढवा रोड के पास विद्यानगर इलाके में एक किराए के मकान में रहता है. Police के मुताबिक, यह घटना 24 अक्टूबर को शाम करीब 6:30 बजे सुखसागर नगर के पास समर्थ डेयरी के सामने हुई. युवती अपनी सहेली मानसी गायकवाड़ से मिलने गई थी और उसका इंतजार कर रही थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा.
आरोप है कि उस व्यक्ति ने युवती को टच किया और उसकी शर्ट खींची. फिर उसे उठाने की कोशिश की. युवती के शोर मचाने पर उसकी सहेली ने आरोपी को धक्का देकर उसे बचाने की कोशिश की. मानसी की मौसी शीतल गायकवाड़ और विष्णु मोरे भी युवती की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए. इस दौरान, आरोपी ने मोरे का मोबाइल फोन जमीन पर फेंक दिया, जिससे वह टूट गया.
हाथापाई और युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. बाद में Police मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया. भारती विद्यापीठ Police स्टेशन के सीनियर Police इंस्पेक्टर सुदर्शन गायकवाड़ ने को इस घटना की पुष्टि की और बताया कि आरोपी उसी इलाके में रहता है.
गायकवाड़ के अनुसार, आरोपी ने पहले युवती को टच किया. इसके बाद वह पीछे से आया और उसे उठाने की कोशिश की, जिससे युवती जमीन पर गिर गई. अधिकारी ने बताया कि युवती के मदद के लिए चिल्लाने पर स्थानीय लोग वहां आ गए. लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. गायकवाड़ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारती विद्यापीठ Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि आरोपी को Monday को अदालत में पेश किया जाएगा.
Police को आरोपी के भाई से यह जानकारी भी मिली है कि उत्तर प्रदेश में रहने के दौरान भी उसने महिलाओं के साथ कथित तौर पर ऐसा ही बर्ताव किया था. यह जानकारी Police द्वारा साझा किए गए विवरण का हिस्सा है, और इन आरोपों की पुष्टि के लिए आगे जांच की आवश्यकता होगी. Police इस घटना से जुड़ी परिस्थितियों और आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है.
–
एसडी/एएस
Skip to content