
पुणे, 15 नवंबर . Maharashtra के पुणे में Sunday को ‘पुणे रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया. इस कार्यक्रम में ‘एक India श्रेष्ठ भारत’ और ‘नशा-मुक्त भारत’ के संकल्प को दोहराया गयाा.
Union Minister मुरलीधर मोहोल और Maharashtra भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने Sunday सुबह पुणे के अलका टॉकीज चौक से मैराथन को हरी झंडी दिखाई. इस मैराथन में करीब 40 हजार धावकों ने हिस्सा लिया. युवाओं का जोश, धावकों का उत्साह और राष्ट्रीय एकता का संदेश इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहा.
Union Minister मुरलीधर मोहोल ने कहा, “देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है. Prime Minister ने जब से यह घोषणा की, तब से पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दौड़ की शुरुआत हुई. उसी के एक हिस्से के रूप में पुणे में पिछले साल से ‘पुणे रन फॉर यूनिटी’ के नाम से मैराथन शुरू की गई.”
उन्होंने कहा कि पिछले साल इस मैराथन में 22,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था. इस साल पुणे के लोगों ने बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स दिया है और आज तकरीबन 40 हजार लोग इस मैराथन में सहभागी हुए हैं.
मुरलीधर मोहोल ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने ‘नशामुक्त भारत’ अभियान शुरू किया था. इसी संदेश को लेकर पुणे के लोगों ने मैराथन में दौड़ लगाई है. ‘नशामुक्त भारत’ के साथ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘राष्ट्रीय एकता’ का संदेश दिया गया है. मैं सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दूंगा.”
वहीं, Maharashtra भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा, “यह हम सभी जानते हैं कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में पूरे देश भर में ‘एक India श्रेष्ठ भारत’ के तहत देश भर में युवाओं के लिए ‘नशामुक्त भारत’ का निर्माण हो, इस दृष्टिकोण से इस दौड़ का आयोजन किया गया था.”
उन्होंने Sunday के कार्यक्रम को लेकर कहा, “पुणे में ‘पुणे रन फॉर युनिटी’ के नाम से लगभग 40 हजार से अधिक युवाओं और नागरिकों ने इसमें पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) किया था. बहुत ही अच्छे तरीके से 21 किमी से लेकर लगभग 3 किमी तक के इसमें अलग-अलग चरण तैयार किए गए थे. बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिला था.
–
डीसीएच/
Skip to content