
नागपुर, 10 अक्टूबर . कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने दिल्ली में सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर लगाई गई पाबंदियों को लेकर केंद्र Government पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाया जा रहा है और अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात पैदा कर दिए गए हैं. पटोले ने अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों को विरोध-प्रदर्शन करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का अधिकार है.
नाना पटोले ने कहा कि अगर Government लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई है, तो उसे लोगों के विरोध-प्रदर्शन पर इस तरह की पाबंदियां नहीं लगानी चाहिए. 2014 से ही देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हैं. दिल्ली आने वाली ट्रेनों और मेट्रो सेवाओं पर रोक लगाने के साथ हवाई यात्रा करने वाले लोगों को भी विमान से उतारे जाने और पकड़े जाने की घटनाएं सामने आई हैं. इस तरह की पाबंदियां लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ हैं. मोदी Government जनता का सामना करने से डर रही है. उन्होंने दिल्ली में पैदा हुए हालात की निंदा करते हुए केंद्र Government से सवाल किया कि आखिर लोगों को अपने मुद्दे उठाने से क्यों रोका जा रहा है.
अभिजीत दिपके को विमान से उतारकर गिरफ्तार किए जाने के सवाल पर पटोले ने Government की कड़ी आलोचना की. उन्होंने अंग्रेजों के शासन का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में भी महात्मा गांधी और अन्य नेताओं ने आंदोलन किए थे. पटोले ने सवाल उठाया कि जब लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनी गई Government के शासन में विरोध करने का अधिकार ही नहीं रहेगा, तो लोकतंत्र का क्या अर्थ रह जाएगा. उन्होंने अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी को Government की घबराहट का संकेत बताया और कहा कि कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई का विरोध करती है.
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर पटोले ने कहा कि युवा राहुल गांधी की आवाज के साथ जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में होने वाला यह कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा और राज्य के युवा इसमें हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं. छात्रों और युवाओं की आवाज उठाने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं.
President द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के बाद राहुल गांधी के चुनावी धांधली संबंधी बयान और भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी की प्रतिक्रिया पर भी पटोले ने अपनी बात रखी. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेता राहुल गांधी के बयानों का विरोध करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि President ने विपक्षी नेताओं की बातें सुनीं और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही. उन्होंने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनावी गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगी.
–
Skip to content