महाराष्ट्र: नए कसारा घाट में दर्दनाक हादसा, कंटेनर के नीचे दबने से पति-पत्नी की मौत

इगतपुरी/नासिक, 10 अक्टूबर . Maharashtra में Mumbai -नाशिक महामार्ग पर एक भीषण दुर्घटना हुई है. यह दुर्घटना नए कसारा घाट में हुई और इसमें पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा तब सामने आया जब दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को हटाने के दौरान उसके नीचे एक मोटरसाइकिल और दंपति के शव दबे हुए मिले.

मृतकों की पहचान जालिंदर भगत और अनुसया भगत के रूप में हुई है. दोनों घोटी के निवासी बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, दंपति वर्षश्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घोटी से कसारा जा रहे थे.

बताया गया है कि Friday सुबह करीब 11 बजे नए कसारा घाट के एक घुमावदार मोड़ पर कंटेनर चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया. इसके बाद कंटेनर सड़क पर पलट गया. हादसे के समय किसी का ध्यान कंटेनर के नीचे फंसी मोटरसाइकिल पर नहीं गया.

घटना का खुलासा हादसे के दूसरे दिन तब हुआ, जब प्रशासन द्वारा कंटेनर को हटाने का कार्य शुरू किया गया. कंटेनर हटाते समय तेज दुर्गंध आने पर आपदा प्रबंधन दल को संदेह हुआ. इसके बाद क्रेन की सहायता से कंटेनर को हटाया गया, जहां नीचे पति-पत्नी के शव बरामद हुए.

हादसे की जानकारी मिलते ही आपदा प्रबंधन दल, हाईवे Police और कसारा Police तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. दोनों शवों को पोस्टमार्टम और आगे की प्रक्रिया के लिए कसारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया.

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर घाट क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. Police मामले की जांच कर रही है.

हैरानी की बात है कि दुर्घटना के बाद ट्रक के कंटेनर के नीचे दबे दंपति के शव कई घंटे तक पड़े रहे और किसी का भी ध्यान उनकी तरफ नहीं गया. हालांकि, जब कंटेनर को सड़क से हटाया गया तब दोनों शव बरामद हुए. अब Police मामले की जांच में जुट गई है.

–

एएमटी/डीकेपी