
ठाणे, 24 अक्टूबर . Maharashtra के Mumbai से सटे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर Saturday दोपहर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पातलीपाड़ा ब्रिज के पास चल रहे एक कंटेनर के केबिन में अचानक आग लग गई. चालक की सूझबूझ और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कंटेनर का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया.
दोपहर 1:07 बजे आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना मिली कि होराइजन हॉस्पिटल के सामने पातलीपाड़ा, घोड़बंदर रोड पर एक कंटेनर में आग लगी है. घटना घोड़बंदर से ठाणे की ओर जाने वाली लेन पर हुई.
आग वसई से पुणे की ओर जा रहे टाटा कंटेनर में लगी थी. कंटेनर खाली बताया गया है. कंटेनर चालक श्रीकृष्ण तडस ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें केबिन से धुआं निकलता दिखाई दिया. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने तुरंत वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा किया और बाहर निकल गए. उनकी सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया.
घटना की सूचना मिलते ही कासारवडवली Police, ट्रैफिक Police, आपदा प्रबंधन विभाग और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मी एक फायर इंजन और एक रेस्क्यू वाहन के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए.
करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने दोपहर 1:45 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, हालांकि तब तक कंटेनर का केबिन पूरी तरह जल चुका था. इस घटना के कारण घोड़बंदर रोड पर कुछ समय के लिए भारी ट्रैफिक जाम लग गया था. बाद में Police और ट्रैफिक विभाग की मदद से यातायात को सामान्य किया गया.
प्राथमिक जांच के अनुसार आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. सौभाग्य से इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ.इस तरह चालक की सूझबूझ और फायर विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई, जो बाद में सामान्य हो गया.
–
एएमटी/
Skip to content