
Mumbai , 23 अक्टूबर . भुगतान के दावों को लेकर मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल द्वारा जारी ऑडियो क्लिप के बाद महायुति के साझेदार भाजपा और शिवसेना के बीच तनाव बढ़ रहा है.
इस वजह से भाजपा और शिवसेना के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. Friday को शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री रामदास कदम ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. यह मामला एक ऑडियो क्लिप से जुड़ा है, जिसे मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे-पाटिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चलाया था.
रामदास कदम ने दावा किया कि भाजपा उपChief Minister एकनाथ शिंदे की पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जरांगे-पाटिल को मोहरे की तरह इस्तेमाल करके शिंदे के खिलाफ साजिश रची जा रही है. उन्होंने इस क्लिप की गहन जांच की भी मांग की.
भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने कदम के बयानों की कड़ी आलोचना की. कदम ने दावा किया था कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे-पाटिल द्वारा पेश की गई ऑडियो क्लिप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से नहीं बनाई गई थी, बल्कि इसे भाजपा ने खुद तैयार किया था.
दरेकर ने कदम के बयानों पर निराशा जताई. उन्होंने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा होने के नाते एक वरिष्ठ और जिम्मेदार नेता का इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करना बिल्कुल अनुचित है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कदम ने सवाल उठाया, “आखिर एकनाथ शिंदे को खत्म करने की कसम किसने खाई है? क्या भाजपा भी अब शिंदे से डरने लगी है?”
उन्होंने मांग की कि भाजपा को इस मामले पर जवाब देना चाहिए. कदम का दावा है कि जरांगे द्वारा चलाई गई क्लिप एआई से नहीं बनी थी, बल्कि इसका संबंध भाजपा से है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, उन्होंने भाजपा विधायक प्रसाद लाड और जरांगे की मुलाकात की तस्वीरें दिखाईं और बताया कि दोनों के बीच 32 मिनट तक बातचीत हुई थी.
कदम ने कहा, “मराठा समुदाय के लिए दिन-रात काम करने वाले एक कार्यकर्ता ने मुझे यह क्लिप दी है. मैं बिना सबूत के कोई बात नहीं करता.”
उन्होंने बताया कि इस क्लिप में भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर का नाम भी आया है, इसलिए उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की. कदम ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत और Chief Minister देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजे हैं.
उन्होंने मनोज जरांगे-पाटिल पर अपने निजी स्वार्थ के लिए आरोप लगाने का भी इल्जाम लगाया और कहा कि अब जरांगे का असली चेहरा सबके सामने आ गया है. उन्होंने कहा, “जरांगे पाटिल को मुझे इस मामले पर बोलने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए. उन्हें बताना चाहिए कि उन्हें यह क्लिप कब मिली.”
जरांगे पाटिल के साथ-साथ भाजपा विधायक प्रसाद लाड पर सीधा निशाना साधते हुए, कदम ने उनकी Political दोस्ती पर सवाल उठाए. यह बताते हुए कि लाड जरांगेपाटिल के साथ खाना खा रहे थे और उनका स्वागत कर रहे थे, कदम ने टिप्पणी की, “आप दोनों के बीच कितनी गहरी दोस्ती हो गई है!” लाड ने कदम के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसे दावे करने से पहले उन्हें सीएम फडणवीस और उपChief Minister एकनाथ शिंदे से बात करनी चाहिए थी.
–
एससीएच/
Skip to content