महाराष्ट्र-गुजरात में धूमधाम से हो रहा गणपति विसर्जन, ढोल-ताशों के साथ निकले विशाल जुलूस

New Delhi, 25 सितंबर . Maharashtra, Gujarat और तेलंगाना समेत देश के विभिन्न हिस्सों में कड़ी सुरक्षा के बीच गणपति की मूर्तियों का विसर्जन विशाल जुलूस के साथ कर रहे हैं. भक्तों की भारी भीड़, ढोल-ताशे की थाप और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच Mumbai के बोरीवली पूर्व से गोराई की ओर 25 फुट का उपनगरचा राजा गणपति विसर्जन जुलूस शुरू हो गया है.

Mumbai में बड़े धूमधाम के साथ लाखों श्रद्धालु भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन कर रहे हैं. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने पत्नी अमृता फडणवीस और परिवार के साथ सीएम आवास पर गणपति की आरती की. इस मौके पर Union Minister पीयूष गोयल, पंकजा मुंडे और कई अन्य नेता भी मौजूद थे.

गिरगांव चौपाटी पर गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. Mumbai Police और बीएमसी की टीमें तैनात की गई हैं. Friday सुबह से ही भक्त ढोल-नगाड़ों और जश्न के माहौल में प्रतिमाएं लेकर वहां पहुंचने लगे हैं. ठाणे में मंत्री प्रताप सरनाईक ने से कहा, “पिछले 11 दिनों से Mumbai और ठाणे में हमारे सभी गणेश भक्त गणेश उत्सव मना रहे हैं. आज गणेश विसर्जन का दिन है और विसर्जन पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ किया जाएगा.”

पूजा और आरती के बाद भक्तों ने नागपुर के ‘राजा गणेश’ की मूर्ति को भावुक विदाई दी. ढोल-ताशे की थाप और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के बीच विसर्जन जुलूस आगे बढ़ा.

पुणे में बड़े धूमधाम से गणपति को विदाई दी जा रही है. पुणे में महात्मा फुले मंडई से गणपति की पांच प्रमुख मूर्तियों की विसर्जन यात्रा शुरू हुई. मंडई चौक पर मेयर मंजूषा नागपुरे, मंत्री चंद्रकांत पाटिल, मंत्री माधुरी मिसल, Union Minister मुरलीधर मोहोल और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने पूजा-अर्चना की. Police कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा, “गणेश विसर्जन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. नंदुरबार में 12 दिनों के भक्ति-भाव के बाद ‘दादा-बाबा गणपति’ विसर्जन जुलूस शुरू होने के साथ ही 140 साल पुरानी परंपरा जारी है. इसमें करीब 228 गणेश मंडल हिस्सा लेंगे और सुरक्षा के लिए Police के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं.

Gujarat के सूरत में अनंत चतुर्दशी के मौके पर भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन जारी है. भक्तों ने एक लाख से ज्यादा सार्वजनिक पंडालों और घरों में स्थापित मूर्तियों को विदाई दी. सूरत Police ने विसर्जन की प्रक्रिया के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

अतिरिक्त Police कमिश्नर करणराज सिंह वाघेला ने कहा, “पिछले दो महीनों से गणपति के आगमन के लिए Police की व्यवस्था लगातार जारी है और गणपति उत्सव के 10 दिनों के दौरान हर जगह Police की मौजूदगी बनी रही. वरिष्ठ Police अधिकारियों ने सभी गणपति पंडालों का दौरा किया. साथ ही, सभी प्रमुख गणपति पंडालों पर 24/7 Police की तैनाती की गई थी. सभी गणपति पंडालों की निगरानी cctv कैमरों के ज़रिए भी की जा रही थी.”

वाघेला ने कहा, “सूरत शहर की Police और प्रशासन ने मिलकर 21 कृत्रिम तालाब तैयार किए हैं और हमारे तीन प्राकृतिक जलाशयों में भी विसर्जन होगा. सूरत शहर में अलग-अलग रास्तों से गणपति प्रतिमाओं का आगमन शुरू हो गया है और बहुत ही शांतिपूर्ण माहौल में धार्मिक उत्साह और जोश के साथ विसर्जन प्रक्रिया संपन्न हो रही है. वरिष्ठ Police अधिकारियों के साथ-साथ होम गार्ड और ट्रैफिक ब्रिगेड के जवानों को अलग-अलग जगहों और सभी रास्तों पर तैनात किया गया है ताकि विसर्जन के दौरान लोगों को कोई परेशानी न हो.”

–

ओपी/पीएम