
Mumbai , 11 नवंबर . Maharashtra के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने Wednesday को ‘रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि 2024 के चुनावों में Maharashtra, Haryana और जम्मू-कश्मीर की 51 विधानसभा सीटों पर डाले गए वोट और गिने गए वोटों के आंकड़े मेल नहीं खाते. सीईओ ने इन आरोपों को “भ्रामक” बताया.
‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में दावों को खारिज करते हुए Maharashtra के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन डाले गए वोटों के वास्तविक आंकड़े ‘फॉर्म 17’ में उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंटों के साथ साझा किए जाते हैं. वोटों की गिनती के समय, इन आंकड़ों का मिलान ईवीएम में दर्ज आंकड़ों से किया जाता है.
सीईओ ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में उन्हें आंकड़ों के अंतर को लेकर किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है. ‘रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ किसी भी स्पष्टीकरण के लिए चुनाव आयोग से संपर्क कर सकता था.
यह बात तब सामने आई है जब ‘रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ ने दावा किया कि India निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के 2024 चुनावों के आंतरिक रिकॉर्ड से पता चलता है कि Maharashtra, Haryana और जम्मू-कश्मीर की 51 सीटों पर डाले गए वोटों और गिने गए वोटों में मेल नहीं है.
रिकॉर्ड का हवाला देते हुए Maharashtra के सीईओ ने बताया कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ‘बीड विधानसभा क्षेत्र’ के इंडेक्स कार्ड के अनुसार, इस क्षेत्र में कुल 3,84,885 मतदाता थे.
इनमें से 2,38,845 वोट ईवीएम के जरिए डाले गए थे, जबकि पोस्टल वोटों को मिलाकर कुल डाले गए वोटों की संख्या 2,42,084 थी.
एक्स पर की गई पोस्ट में कहा गया, “रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 1,45,256 वोट कम गिने गए, जो कि पूरी तरह से गलत, तथ्यों के विपरीत और गुमराह करने वाला है. असल में, यह कुल मतदाताओं और डाले गए वोटों के बीच का अंतर है. चुनाव आयोग ने अपने इंडेक्स कार्ड में सही आंकड़े दिए हैं.”
इसी तरह, दहानू विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,01,257 थी. इनमें से 2,20,919 वोट ईवीएम के जरिए डाले गए, जबकि पोस्टल वोटों को मिलाकर कुल डाले गए वोटों की संख्या 2,21,818 थी.
सीईओ ने कहा, “रिपोर्ट में फिर से गुमराह करने की कोशिश की गई है. इसमें कहा गया है कि ईसीआई ने डाले गए वोटों की तुलना में 80,320 वोट कम गिने, जबकि असल में यह कुल मतदाताओं और गिने गए कुल वोटों के बीच का अंतर है.”
इसके अलावा, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध Mumbai उत्तर संसदीय क्षेत्र के इंडेक्स कार्ड के अनुसार, कुल 18,12,115 मतदाताओं में से 10,33,267 वोट ईवीएम के जरिए डाले गए, जबकि पोस्टल वोटों को मिलाकर कुल डाले गए वोटों की संख्या 10,36,496 थी.
चुनाव आयोग ने फिर दोहराया कि ‘रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ की रिपोर्टें “गुमराह करने की कोशिश” हैं. इनमें कहा गया है कि कुल डाले गए वोट 18.11 लाख थे, जबकि असल में यह कुल मतदाताओं की संख्या है.
इस बीच, ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) के तहत एक अहम कदम उठाते हुए चुनाव आयोग ने Maharashtra के उन मतदाताओं को एक और मौका दिया है, जिनके नाम मतदाता सूची के ड्राफ्ट में शामिल नहीं हो पाए थे. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्हें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लिकेट श्रेणी में रखा गया था, भले ही घर-घर जाकर सर्वे के दौरान उनसे फॉर्म भरवाए गए थे.
–
ओपी/एएस
Skip to content