महाराष्ट्र के विरार की ग्लोबल सिटी में सनसनी: बंद फ्लैट में मिले तीन भाई और बहन के शव, आत्महत्या की आशंका

विरार, 29 अक्टूबर . Maharashtra के विरार में एक बंद फ्लैट में तीन भाई-बहनों के शव मिले हैं. मृतकों में दो भाई और उनकी बहन शामिल हैं. प्रारंभिक जानकारी के आधार पर Police ने तीनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई है.

Mumbai Police ने बताया कि विरार पश्चिम की ग्लोबल सिटी स्थित के. एवेन्यू इमारत में यह घटना हुई. यहां एक बंद फ्लैट में तीन भाई-बहनों के शव मिले. इस कारण इलाके में सनसनी फैल गई. तीनों के शव Thursday को विंग डी के फ्लैट नंबर 1203 से बरामद किए गए.

बोलिंज Police स्टेशन के वरिष्ठ Police निरीक्षक प्रकाश कावले ने समाचार एजेंसी को बताया कि बीती रात पड़ोसियों ने संबंधित फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना दी थी. सूचना मिलने के बाद Police मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर प्रवेश किया. वहां तीनों मृत अवस्था में मिले.

Police के अनुसार, मृतकों की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है. प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि मृतकों में से एक ने अपनी मौत से पहले मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही थी. हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, Police को आशंका है कि तीनों ने जहर का सेवन कर आत्महत्या की होगी.

कावले ने बताया कि तीनों में एक लोग को कैंसर से पीड़ित था और घर में पैसे की भी दिक्कत थी. फिलहाल, Police मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Police ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में एडीआर (आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट) दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. Police पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन में मिले वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि तीनों की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.

–

डीसीएच/