महाराष्ट्र और ब्रिटेन के बीच उन्नत विनिर्माण, एआई और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा

Mumbai , 13 अक्टूबर . Maharashtra Government ने ब्रिटेन के प्रतिनिधिमंडल के साथ उन्नत विनिर्माण, वित्तीय सेवाओं, जीवन विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और स्वच्छ प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. इस दौरान ब्रिटिश कंपनियों को Maharashtra में अनुसंधान, इंजीनियरिंग और वैश्विक क्षमता केंद्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया गया.

Maharashtra के Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) ने Tuesday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी. पोस्ट के अनुसार, Chief Minister देवेंद्र फडणवीस की दूसरी द्विपक्षीय बैठक ब्रिटेन के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेतृत्व के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई.

बैठक में ब्रिटेन के व्यापार एवं व्यापार राज्य सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स, ग्रेटर मैनचेस्टर की मेयर बेव क्रेग, लिवरपूल सिटी रीजन के मेयर स्टीव रोदरम और नॉर्थ ईस्ट की मेयर किम मैकगिनेस शामिल हुए. Maharashtra Government की ओर से मंत्री जयकुमार रावल भी बैठक में मौजूद रहे.

सीएमओ के अनुसार, बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई. Maharashtra Government ने ब्रिटिश कंपनियों को राज्य में अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए आमंत्रित करते हुए स्थानीय साझेदारियों और मानव संसाधन से जुड़ी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई.

चर्चा के दौरान ग्रेटर मैनचेस्टर की जीवन विज्ञान और उन्नत सामग्री के क्षेत्र में विशेषज्ञता को Maharashtra के औषधि, जैव प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग क्षेत्र के साथ जोड़ने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया.

इसके अलावा, Mumbai और लिवरपूल की समुद्री तथा वाणिज्यिक गतिविधियों से जुड़ी समानताओं को देखते हुए बंदरगाहों, माल परिवहन और तटीय क्षेत्रों के पुनर्विकास में सहयोग के अवसरों पर चर्चा हुई.

ब्रिटेन के नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र की वाहन उद्योग और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में क्षमताओं को Maharashtra की औद्योगिक प्राथमिकताओं के अनुकूल बताया गया. इस संदर्भ में सुंदरलैंड और पुणे के बीच संपर्क स्थापित करने तथा दोनों क्षेत्रों के बीच सहयोग की संभावनाएं तलाशने पर भी विचार किया गया.

सीएमओ ने कहा कि दोनों पक्ष इन चर्चाओं को आगे बढ़ाने और प्रस्तावित सहयोग को समयबद्ध तरीके से ठोस रूप देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. Maharashtra Government ने ब्रिटेन के साथ औद्योगिक, तकनीकी और निवेश संबंधों को मजबूत करने की दिशा में आगे काम करने की इच्छा जताई.

–

डीएससी