
ठाणे, 7 नवंबर . Maharashtra एटीएस ने कार्रवाई करते हुए ठाणे जिले के ठाकुर्ली इलाके से एक Naxalite को गिरफ्तार किया है. यह Naxalite Jharkhand के जंगलों का रहने वाला है. सूत्रों ने बताया कि यह पिछले 10 दिनों से ठाकुर्ली में रह रहा था. इस Naxalite पर 10 लाख रुपये का इनाम Jharkhand Government ने रखा था. आरोपी को Saturday को एटीएस कोर्ट में पेश करेगी.
गिरफ्तार Naxalite का नाम संजय सरोज यादव उर्फ संजय गोदराय उर्फ बुधराम है. इसकी उम्र 45 साल है. यह Naxalite यहां क्यों और किस मकसद से आया था, इसकी जांच की जा रही है.
एटीएस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या वह ठाकुर्ली में किसी संपर्क में था, क्या किसी संगठन के लिए काम कर रहा था या फिर यहां छिपने के इरादे से आया था. पिछले 10 दिनों में उसकी गतिविधियों और मिलने-जुलने वाले लोगों की भी जांच हो रही है.
इससे पहले 24 अक्टूबर को, Maharashtra आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने Mumbai के माहिम इलाके से 33 वर्षीय एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था. उस पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का शक था.
आरोपी की पहचान मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर के रूप में हुई थी. उसे एक गुप्त सूचना के आधार पर Maharashtra एटीएस की कालाचौकी यूनिट ने माहिम मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा गया था.
जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी रैपिडो राइडर और इत्र विक्रेता के तौर पर काम करने की आड़ में कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार कर रहा था. एटीएस ने बताया था कि वह विभिन्न social media प्लेटफॉर्म के जरिए सांप्रदायिक नफरत और राष्ट्र-विरोधी भावनाएं फैलाने की कोशिश कर रहा था. जांच टीम को उसके मोबाइल फोन से ऐसी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री भी मिली थी.
एजेंसी के मुताबिक, आरोपी एक टेलीग्राम ग्रुप चलाता था. आरोप है कि उसने 1 जून को इस ग्रुप पर जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के भड़काऊ ऑडियो भाषण अपलोड किए थे, जो बाबरी मस्जिद और अन्य मुद्दों से जुड़े थे. एटीएस ने यह भी दावा किया कि वह ‘इब्न-ए-कासिम’ नाम के एक Pakistan-समर्थित चरमपंथी टेलीग्राम चैनल का सक्रिय सदस्य था.
–
पीएम
Skip to content