महाराष्ट्र: अटगांव के पास अर्टिगा कार का भीषण हादसा, चार लोगों की मौत, सात घायल

ठाणे, 16 सितंबर . Maharashtra के ठाणे जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां शहापुर तालुका के अटगांव के पास Mumbai -नासिक हाईवे पर अर्टिगा कार का भीषण हादसा हुआ है. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं. मृतकों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं. ये सभी जोगेश्वरी के रहने वाले थे और त्र्यंबकेश्वर में दर्शन के लिए गए थे. दर्शन के बाद Mumbai लौटते समय यह हादसा हुआ.

मिली जानकारी के मुताबिक, अटगांव के पास करीब दो साल पहले जला हुआ एक ट्रक अब भी सड़क किनारे खड़ा था. Mumbai की दिशा में जा रही अर्टिगा कार ने इस ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह भीषण हादसा हुआ.

कार में कुल ग्यारह लोग सवार थे. हादसे में श्रीराम जैस्वाल, आयुष जैस्वाल, लाडो जैस्वाल और सुरज जैस्वाल की मौत हो गई. वहीं सुभी जैस्वाल, शिवम जैस्वाल, हाशिक जैस्वाल, सुनीता जैस्वाल, राधिका जैस्वाल, सतीश जैस्वाल और संतराम जैस्वाल घायल हुए हैं. घायलों का शहापुर उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

त्र्यंबकेश्वर में दर्शन करने के बाद ये सभी Mumbai की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक कार का स्टीयरिंग लॉक हो गया और ब्रेक फेल होने के कारण चालक का कार से नियंत्रण छूट गया. इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, ऐसी जानकारी चालक ने दी है.

एमएस/