‘महारानी 5’ का प्रोमो रिलीज, रानी भारती बोलीं- इस बार हिसाब पर्सनल है

Mumbai , 11 नवंबर . Actress हुमा कुरैशी पॉपुलर पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज ‘महारानी’ के पांचवें सीजन के साथ वापसी करने जा रही हैं. Wednesday को मेकर्स ने पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज का प्रोमो रिलीज कर दिया है.

मेकर्स ने अपने social media पर प्रोमो रिलीज किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “कुछ कर्ज वक्त के साथ नहीं, बल्कि हिसाब के साथ उतरते हैं. रानी भारती वापस आ गई है और इस बार यह पर्सनल है. महारानी सीजन-5 फरवरी में सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी.”

प्रोमो में दिखाया गया है कि आने वाले सीजन में रानी की जिंदगी में नए चैलेंज, अप्रत्याशित ट्विस्ट और नए बदलावों के साथ कहानी आगे बढ़ेगी.

पिछले सीजनों में रानी भारती ने पावर स्ट्रगल, निजी महत्वाकांक्षाओं और मुश्किल फैसलों से गुजरते हुए पॉलिटिकल दुनिया में अपनी पहचान बनाई है. हुमा के एक और चैप्टर के साथ वापसी पर उनकी यात्रा एक नई दिशा लेगी, जिसमें नए चैलेंज आएंगे, जो उनके हौसले और पॉलिटिकल समझ की परीक्षा लेंगे.

Actress हुमा कुरैशी ने इस सीरीज में वापसी पर बात की. उन्होंने बदलते सफर को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, “मुझे सच में लगता है कि सीजन-5 दर्शकों को कई तरह से सरप्राइज करेगा. महारानी के हर सीजन ने मेरे लिए एक एक्टर के तौर पर कुछ नया लाया है, लेकिन यह वाला खास तौर पर स्पेशल लगता है.”

हुमा आगे कहती हैं, “पांचवें सीजन की कहानी बेहद जबरदस्त होगी, जिसमें अप्रत्याशित ट्विस्ट और बदलाव हैं, जो कहानी को शुरू से ही बांधकर रखते हैं. इस सीजन में रानी की जर्नी एक और दिलचस्प मोड़ लेती है और मैं सच में उत्साहित हूं कि दर्शक देखें कि यह कैसे आगे बढ़ती है. मैं इंतजार नहीं कर सकती कि वे देखें कि इस बार हमने क्या बनाया है.”

पुनीत प्रकाश द्वारा निर्देशित सीरीज ‘महारानी सीजन 5’ फरवरी 2027 में सोनी लिव पर प्रीमियर होगी. पिछले सीजन ‘महारानी 4’ की कहानी 2012 में सेट थी और इसमें रानी भारती (हुमा कुरैशी) को बिहार की Chief Minister के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में दिखाया गया था.

–

एनएस/एएस