‘महाभारत’ एक्टर आयुष शाह से 4.44 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप, 32 चेक बाउंस, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर

Mumbai , 19 नवंबर . टीवी Actor आयुष शाह से 4.44 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. Actor ने एविएशन ट्रेनिंग कंपनी में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए लेने और बाद में पैसे वापस मांगने पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया. इस मामले में Mumbai की ओशिवारा Police ने कंपनी के डायरेक्टर और उनके परिवार के सदस्यों समेत पांच लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज की है. Police ने अदालत के आदेश के बाद यह मामला दर्ज किया है. आयुष का दावा है कि आरोपियों ने उन्हें 32 चेक दिए थे और सभी बाउंस हो गए.

टीवी शो ‘महाभारत’, ‘नव्या’ और ‘उतरन’ में काम कर चुके आयुष शाह की शिकायत पर प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट, रेलवे मोबाइल कोर्ट, अंधेरी पूर्व ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत Police को जांच के आदेश दिए थे. इसके बाद First Information Report दर्ज की गई, जिसमें बिश्वजित बादलचंद्र घोष, उनकी पत्नी पियाली श्यामलेंदु चटर्जी, बहन बिजोया सुब्रत कुमार दास, पिता बादलचंद्र घोष और Lucknow निवासी शबाब हुसैन को आरोपी बनाया गया.

शबाब हुसैन एविएशन ट्रेनिंग कंपनी ‘माईफ्लेज’ के डायरेक्टर हैं. Police ने धोखाधड़ी, विश्वासघात, जालसाजी और आपराधिक साजिश समेत बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है.

First Information Report के मुताबिक अक्टूबर 2019 में social media के जरिए आयुष की पहचान बिश्वजित से हुई थी. उसने बताया कि माईफ्लेज प्राइवेट लिमिटेड केबिन क्रू और एयर होस्टेस को ट्रेनिंग देती है. कंपनी के देशभर में 12 सेंटर हैं और इसमें निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिल सकता है. शुरुआत में आयुष ने निवेश से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में बिश्वजित ने उनकी कंपनी मार्स कम्युनिकेशंस से पीआर और social media की सेवाएं लेनी शुरू कर दीं.

लॉकडाउन के बाद आयुष की बिश्वजित और पत्नी पियाली से मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों ने फ्लेज इंस्टीट्यूट ऑफ एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी में निवेश का प्रस्ताव दिया. उन्होंने देशभर में नए सेंटर खोलने की योजना बताई. बातचीत के बाद आयुष ने निवेश करने का फैसला किया. 2021 से 2025 के बीच आयुष ने कुल 4,44,48,000 रुपए दिए. इसमें 65,44,000 रुपए बैंक ट्रांसफर, 10,55,500 रुपए एटीएम के जरिए और 3,27,61,530 रुपए दिए जाने का दावा है. इसके अलावा उनकी कंपनी मार्स कम्युनिकेशंस का 40,86,970 रुपए का भुगतान भी बकाया बताया गया है.

आयुष के मुताबिक शुरुआत में बिश्वजित ने मुनाफे और पीआर सेवाओं के पैसे मिलाकर 85,18,418 रुपए लौटाए थे. अक्टूबर 2021 में शबाब हुसैन भी कारोबार में पार्टनर बना.

First Information Report में आरोप है कि 2024 में आयुष ने 1.30 करोड़ रुपए वापस मांगे तो बिश्वजित ने और पैसे निवेश करने को कहा. उसने टाटा एआईजी की यूएलआईपी योजना में मार्केट क्रैश होने और टारगेट पूरा नहीं होने का हवाला दिया. भरोसा दिलाने के लिए 20 दिसंबर 2024 को कंपनी के आईसीआईसीआई बैंक खाते का स्टेटमेंट भी वॉट्सऐप पर भेजा गया. इसके बाद आयुष ने 85 लाख रुपए नगद दिए.

आयुष के बताया कि 19 जनवरी 2025 को उन्होंने मैसेज कर बताया कि उनके 3.66 करोड़ रुपए वापस मिलने बाकी हैं. 28 जनवरी को वह अपने पिता और बहन के साथ बिश्वजित से मिलने पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और Police स्टेशन में शिकायतें दर्ज कराई गईं.

आयुष का आरोप है कि Police स्टेशन के बाहर बिश्वजित ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने अब तक जो दस्तावेज भेजे थे, वे फर्जी थे. इसके बाद आयुष आईसीआईसीआई बैंक पहुंचे, जहां बैंक रिकॉर्ड की जांच के बाद उन्हें बताया गया कि इस तरह का कोई लेनदेन नहीं हुआ है और संबंधित खाता फ्रीज है. बिश्वजित की ओर से दिए गए सभी 32 चेक बाउंस हो गए. इसके बाद उन्होंने गिरगांव कोर्ट में छह मामले दर्ज कराए.

आयुष ने दूसरे लोगों से भी सामने आने की अपील करते हुए कहा कि उनके साथ ऐसा अनुभव करने वाले और लोग भी हो सकते हैं. उन्होंने लोगों से कानूनी कार्रवाई करने और न्याय व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखने की बात कही. फिलहाल Police बैंक रिकॉर्ड, दस्तावेजों और चेक की जांच कर रही है.

–

पीके/