महान वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान दिवस रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने उन्हें दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 16 नवंबर . मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाली महान वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. अप्रतिम पराक्रम और अदम्य साहस के साथ अंग्रेजी सेना का मुकाबला करते हुए उन्होंने मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. उनका शौर्य और राष्ट्रभक्ति भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है. उनके अद्वितीय साहस और बलिदान पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है. उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाली महान वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि. उनका अदम्य शौर्य और सर्वोच्च बलिदान भारतीय नारीशक्ति के गौरवशाली इतिहास का वह अमर अध्याय है जो पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, साहस व स्वाभिमान की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने social media पोस्ट में लिखा, “1857 की क्रांति में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाली अमर वीरांगना ऊदा देवी पासी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनका साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा.”

छत्तीसगढ़ Government में मंत्री राम विचार नेताम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुखता से हिस्सा लेने वाली ऊदा देवी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि.”

उत्तर प्रदेश भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने social media पोस्ट में लिखा, “1857 की क्रांति में अदम्य साहस, शौर्य और अद्वितीय वीरता का परिचय देने वाली अमर वीरांगना ऊदा देवी पासी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि! अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनका यह अदम्य साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण आने वाली हर पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा.”

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाली महान वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि. उनका अदम्य शौर्य और सर्वोच्च बलिदान भारतीय नारीशक्ति के गौरवशाली इतिहास का वह अमर अध्याय है जो पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, साहस व स्वाभिमान की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा.”

–

एसडी/एएस