महान गायक किशोर कुमार को पुण्यतिथि पर शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने किया याद

New Delhi, 13 अक्टूबर . हिंदी सिनेमा के महान गायक और Actor किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव, दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने उन्हें याद किया. 13 अक्टूबर 1987 को इस दुनिया को अलविदा कहने वाले किशोर दा आज भी अपनी आवाज से करोड़ों दिलों में जिंदा हैं.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, “जिंदगी के हर पल को जिंदादिली के साथ जीने वाले, महान गायक एवं Actor किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं! अपनी गायकी और अभिनय से लोगों के जीवन में उत्साह एवं उल्लास का नया रंग भरने वाले खंडवा के लाल, Madhya Pradesh के रत्न को सदैव याद किया जाएगा.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “मध्यप्रदेश के गौरव, गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. अपनी जादुई आवाज से उन्होंने हिंदी फिल्म जगत को नई ऊंचाई और पहचान दी. उनकी आवाज प्रशंसकों के हृदय में अमर गीत के रूप में उपस्थित रहकर मन व हृदय को आनंदित करती रहेगी.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारतीय सिनेमा के महान प्लेबैक सिंगर, सदाबहार कलाकार एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि. किशोर दा की आवाज में एक अलग ही जादू था. उनकी गायकी, अनूठा अंदाज और बेमिसाल अदाकारी ने हिंदी सिनेमा को एक सुनहरा दौर दिया. रोमांटिक नगमों से लेकर मस्ती भरे गीतों तक, उनकी आवाज ने हर धुन को यादगार बना दिया. उनके सुपरहिट गीत आज भी हर पीढ़ी की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं. किशोर दा का संगीत और उनकी सुरीली आवाज हमेशा करोड़ों दिलों में गूंजती रहेगी.”

Madhya Pradesh के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक्स पोस्ट में कहा, “अपनी अनूठी गायकी और अभिनय से भारतीय सिनेमा को अमूल्य विरासत देने वाले मध्यप्रदेश के अनमोल रत्न, स्वर्गीय किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उनके सुमधुर गीत सदैव संगीत प्रेमियों के हृदय को स्पर्श करते रहेंगे.”

–

ओपी/एएस