
New Delhi, 19 अक्टूबर . शारदीय नवरात्रि में महानवमी के पावन अवसर पर Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. सभी ने लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और सद्बुद्धि की कामना की.
Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “समस्त देशवासियों को शारदीय नवरात्र के नवम दिवस और महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं. मां आद्यशक्ति के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री के श्रीचरणों में कोटिशः नमन.”
ओम बिरला ने आगे लिखा, “ज्ञान, साधना और सिद्धि की अधिष्ठात्री मां सिद्धिदात्री का दिव्य स्वरूप जीवन में विवेक, आध्यात्मिक चेतना और आत्मबोध का संचार करता है. प्रार्थना है कि मां भगवती की असीम अनुकंपा से प्रत्येक व्यक्ति का जीवन ज्ञान, संतुलन और सदाचार से परिपूर्ण हो तथा भौतिक उन्नति के साथ आध्यात्मिक उत्कर्ष का मार्ग भी प्रशस्त हो. मां सिद्धिदात्री का पावन आशीर्वाद समस्त जगत में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का विस्तार करे तथा सभी भक्तों की शुभकामनाएं फलीभूत हों.”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “पावन महानवमी की सभी श्रद्धालुओं और देशवासियों को अनंत मंगलकामनाएं. अष्ट सिद्धि, नौ निधियों की प्रदाता, करुणामयी मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की कृपा से सभी भक्तों के जीवन में सुयशपूर्ण जीवन, समृद्धि व आरोग्यता का वास हो, सभी के मनोरथ पूर्ण हों, संपूर्ण सृष्टि का कल्याण हो, मैया के चरणों में यही प्रार्थना है. जय मा सिद्धिदात्री.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट किया, “शारदीय नवरात्रि में महानवमी के पावन अवसर पर नवदुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री के चरणों में कोटि-कोटि नमन. समस्त सिद्धियों की अधिष्ठात्री मां सिद्धिदात्री की कृपा से सभी के संकल्प सिद्ध हों, जीवन में सुख, समृद्धि और सद्बुद्धि का वास हो व लोकमंगल का मार्ग प्रशस्त हो.”
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने महानवमी के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “आदिशक्ति मां दुर्गा के नवम स्वरूप, मां सिद्धिदात्री की आराधना का यह पावन अवसर हमें भक्ति की शक्ति, ज्ञान के प्रकाश और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है. समस्त सिद्धियों की अधिष्ठात्री मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना है कि उनकी असीम कृपा से प्रत्येक जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य का संचार हो. समाज में सद्भाव, राष्ट्र में एकता और जन-जन में सेवा व सद्कर्म का संकल्प और सुदृढ़ हो.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने पोस्ट में कहा, “जगद्धात्री मां भगवती की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के नवम दिवस (महानवमी) की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. मां सिद्धिदात्री के चरणों में कोटि-कोटि नमन. मां से प्रार्थना है कि सभी को सिद्धि, ज्ञान, आरोग्य और सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें.”
Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने भी सर्वसिद्धि प्रदायिनी मां सिद्धिदात्री को समर्पित शारदीय नवरात्रि के नवम दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने मां से प्रार्थना की कि सभी को सुख, समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद दें व जनसेवा के हमारे संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करें.
Madhya Pradesh के सीएम मोहन यादव ने लिखा, “सिद्धि और मोक्ष की देवी, मां सिद्धिदात्री के चरणों में कोटिश: नमन-वंदन करता हूं. आप सभी को दुर्गा नवमी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. मां की कृपा बनी रहे, जगत का कल्याण हो, सभी की मनोकामनाएं पूरी हों, यही प्रार्थना है.”
–
डीसीएच/
Skip to content