
Mumbai , 28 अक्टूबर . Actress भूमि पेडनेकर हाल ही में उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने गई थीं. Wednesday को Actress ने बताया कि उन्होंने खुद को पूरी तरह से महाकाल के चरणों में समर्पित कर दिया है.
Actress ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए. Actress ने लिखा, “महाकाल के सामने खुद को बस समर्पण कर दिया. जय श्री महाकाल. हैप्पी दीपावली.”
Actress का पोस्ट फैंस और उनके इंडस्ट्री के दोस्तों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. कई सेलेब्स और जानी-मानी हस्तियों ने Actress के पोस्ट पर कमेंट कर प्रतिक्रिया भी दी.
श्री महाकाल (भगवान महाकालेश्वर) Madhya Pradesh के उज्जैन शहर में स्थित भगवान शिव का एक अत्यंत प्रसिद्ध और पवित्र ज्योतिर्लिंग है. महाकाल की मूर्ति दक्षिण की ओर मुख किए हुए है, जो इसे सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में अद्वितीय और तांत्रिक परंपरा के अनुसार विशेष बनाती है.
यह शिवलिंग मनुष्य द्वारा स्थापित नहीं किया गया है बल्कि यह अपने आप प्रकट (स्वयंभू) हुआ है. मान्यता है कि बाबा महाकाल उज्जैन के राजा हैं और उनकी मर्जी के बिना यहां कोई दूसरा राजा या शासक रात नहीं रुकता. मुख्य मंदिर तीन स्तरों पर बना है. सबसे नीचे (तहखाने में) महाकाल, पहली मंजिल पर ओंकारेश्वर और दूसरी (शीर्ष) मंजिल पर नागचंद्रेश्वर का मंदिर है.
Actress की आगामी फिल्म की बात करें, तो वह निर्देशक संदीप सिंह की आगामी दो-भागों वाली ऐतिहासिक फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ में नजर आएंगी. इसमें वह कर्नाटक की निडर और वीर योद्धा रानी बेलावाड़ी मल्लम्मा की भूमिका निभाएंगी. फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टार ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इनके अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, विवेक ओबेरॉय और शेफाली शाह भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं.
यह ऐतिहासिक फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
–
एनएस/पीएम
Skip to content