‘महर्षि वाल्मीकि ने समाज को दिखाया सत्य, न्याय, करुणा और समरसता का मार्ग’, जयंती पर खड़गे और राहुल ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 26 अक्टूबर . महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुभकामनाएं दी हैं. राहुल गांधी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को सत्य, न्याय, करुणा और समरसता का मार्ग दिखाया.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने Monday सुबह social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर उनके श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन. रामायण जैसी अमर रचना से मानवता को सत्य, प्रेम, करुणा और कर्तव्य का मार्ग दिखाने वाले महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन हमें हर पीड़ित के साथ खड़े होने और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की प्रेरणा देता है. उनके विचारों में मानवता की आत्मा और उनके आदर्शों में समानता, न्याय और मानवीय गरिमा पर आधारित समाज की परिकल्पना बसती है.”

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “महाकाव्य रामायण के रचयिता, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं. महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज को सत्य, न्याय, करुणा और समरसता का मार्ग दिखाया. उनका जीवन-दर्शन सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा.”

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सभी को भगवान वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “भगवान वाल्मीकि ने दया, करुणा और सेवा का संदेश देकर मानवता को रास्ता दिखाया. उनके उपदेश सदैव दुनिया को मार्ग दिखाते रहेंगे. जय भगवान वाल्मीकि.”

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पोस्ट किया, “भारतीय साहित्य के युगप्रवर्तक, संस्कृत काव्य परंपरा के महान पुरोधा एवं पवित्र महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की पावन जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं हार्दिक शुभकामनाएं. उनकी कालजयी रचना सदैव सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा के शाश्वत आदर्शों से मानवता को प्रेरित करती रहेगी.”

छत्तीसगढ़ के पूर्व Chief Minister भूपेश बघेल ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “महर्षि वाल्मीकि ने अपनी रचनाओं और विचारों से समाज को सत्य, न्याय, समानता और मानवता का संदेश दिया. उनकी अमूल्य शिक्षाएं सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी.”

–

डीसीएच/