महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी बिठूर-बिल्हौर को देंगे 411 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात

Kanpur, 26 अक्टूबर . महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ Monday को Kanpur पहुंचेंगे. इस दौरान Chief Minister बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 411 करोड़ रुपये से अधिक की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इनमें करीब 266 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और लगभग 145 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए जाएंगे. Chief Minister के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.

जारी कार्यक्रम के अनुसार, Chief Minister सुबह 11 बजे बिठूर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे. इसके बाद सुबह 11:30 बजे नानाराव पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा के लिए पार्क में पंडाल तैयार किया गया है. Chief Minister दोपहर 12:10 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे. आयोजन के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया है.

बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों में सड़क निर्माण, संपर्क मार्ग, विद्यालयों के विकास, प्रशिक्षण केंद्रों, सरकारी भवनों और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं. बिल्हौर क्षेत्र में विभिन्न सड़कों, ग्रामीण संपर्क मार्गों और शैक्षणिक सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा. वहीं बिठूर क्षेत्र में भी सड़क, शिक्षा और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कई कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है.

परियोजनाओं में सड़क और संपर्क मार्गों के निर्माण के साथ विद्यालयों के भवन, प्रशिक्षण केंद्र, Police और प्रशासनिक सुविधाओं से जुड़े कार्य भी शामिल हैं. इन कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके साहित्यिक योगदान और रामायण की रचना को याद किया जाएगा. साथ ही समाज में उनके विचारों और आदर्शों के महत्व को रेखांकित किया जाएगा. कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के योगदान और सामाजिक समरसता के संदेश पर भी जोर रहेगा.

Chief Minister के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में करीब 500 Policeकर्मियों की तैनाती की जाएगी. ड्रोन से निगरानी रखने के साथ Police अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हेलीपैड से जनसभा स्थल तक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन का ध्यान कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर है. महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर होने वाले इस कार्यक्रम में धार्मिक-सामाजिक आयोजन के साथ बिठूर और बिल्हौर के विकास कार्यों को भी प्रमुखता दी जाएगी. 48 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की योजना है.

–

ओपी/एएस