
New Delhi, 26 अक्टूबर . आदि कवि और पवित्र महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती के पावन अवसर पर Union Minister मनोहर लाल और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं की ओर से उनको नमन किया गया है.
केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री एवं विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श जीवन और चरित्र को पवित्र महाकाव्य ‘रामायण’ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम!”
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पोस्ट में लिखा, “समस्त देशवासियों को रामायण के रचनाकार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की ओर से एक्स पोस्ट में लिखा गया कि ‘रामो विग्रहवान् धर्म.’ सीएम योगी ने आगे लिखा, “प्रभु श्री राम के चरित्र एवं सनातन संस्कृति के शाश्वत मूल्यों को अपने महाग्रंथ ‘रामायण’ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने वाले ‘आदिकवि’ महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती पर कोटि-कोटि नमन. प्रभु श्री राम का चरित्र सत्य, मर्यादा, त्याग एवं कर्तव्यपालन के अमर आदर्शों का जीवंत प्रतीक है. ‘रामायण’ आज भी समस्त मानवता को धर्म, सदाचार एवं लोकमंगल के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा प्रदान करती है.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने लिखा, “आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उन्हें शत-शत नमन. महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी लेखनी से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन को जन-जन तक पहुंचाया. उनकी रचना हमें मर्यादा, न्याय, त्याग और कर्तव्य के प्रति समर्पण का बोध कराती है. उनके महान विचार और शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने social media पोस्ट में लिखा, “महाकाव्य रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन! भगवान राम की पावन जीवन-गाथा के माध्यम से जन-जन को धर्म, कर्तव्य और नीति की शिक्षा देने वाले आदिकवि के विचार हम सभी के जीवन को आलोकित करते रहें.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा, “प्रभु श्रीराम की पावन कथा को जन-जन के हृदय में बसाने वाले, रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी दिव्य रचना के माध्यम से प्रभु श्रीराम की महिमा, उनके अलौकिक चरित्र और धर्म, सत्य एवं मर्यादा के महान आदर्शों को युगों-युगों के लिए अमर कर दिया.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने social media पर लिखा, “महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उनकी महान शिक्षाएं, आदर्श और विचार सदैव समाज को सत्य, सदाचार एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे.”
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने social media पर लिखा, “प्रभु श्री राम के जीवन-चरित्र को ‘रामायण’ के रूप में लिपिबद्ध करने वाले आदिकवि, त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती पर मैं उन्हें सादर नमन करता हूं. उन्होंने समाज में सामाजिक समरसता, धर्म और मर्यादा के जिन कालजयी आदर्शों को स्थापित किया, वे आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं.”
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी की ओर से एक्स पोस्ट में लिखा गया, “श्रीरामायण के रचयिता, आदिकवि पूज्य महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर शत्-शत् नमन. महर्षि वाल्मीकि जी ने प्रभु श्रीराम के जीवन आदर्शों के माध्यम से संपूर्ण मानवता को सत्य, धर्म, करुणा और मर्यादा का मार्ग दिखाया. उनकी शिक्षाएं हमें सामाजिक समरसता, समानता और सेवा भाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान देने की प्रेरणा देती हैं.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने social media पर लिखा, “मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के पावन चरित्र एवं जीवन आदर्शों से संपूर्ण मानवता को परिचित कराने वाले, महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता ‘आदिकवि’ महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!”
दिल्ली Government में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना कर प्रभु श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया. जो आज भी करोड़ों लोगों को सत्य, धर्म, कर्तव्य और आदर्श जीवन की राह दिखाती है.”
छत्तीसगढ़ Government में मंत्री केदार कश्यप ने एक्स पोस्ट में लिखा, “महाकाव्य रामायण के रचयिता एवं आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. महर्षि वाल्मीकि जी की महान रचना रामायण युगों-युगों तक समाज को सत्य, धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी.”
भाजपा से राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने social media पर लिखा, “भारतीय संस्कृति एवं साहित्य को अपनी अमर कृति ‘रामायण’ से समृद्ध करने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर सादर नमन. महर्षि वाल्मीकि जी की कालजयी रचना ने प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन, त्याग, सत्य, न्याय एवं कर्तव्यनिष्ठा को जन-जन तक पहुंचाया. उनके द्वारा प्रतिपादित जीवन-मूल्य आज भी समाज में नैतिकता, सद्भाव और मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए प्रेरणास्रोत हैं.”
–
एसडी/एएस
Skip to content