
देवरिया, 5 सितंबर . सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई पर Samajwadi Party (सपा) सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने प्रदेश Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Government महंगाई जैसे मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है.
उन्होंने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से हिंदुओं को मंदिर की चिंता है, उसी तरह से मुसलमानों को मस्जिद की चिंता है, लेकिन यह Government महंगाई और भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुसलमान की राजनीति करती है. हमारे देश की खूबसूरती है कि हर थाने में जन्माष्टमी मनाई जा रही है. वहीं, मुसलमान जब मस्जिद में इबादत के लिए जाता है तो वहां पर बुलडोजर चल जाता है. मुसलमानों के पर्व पर Government कहती है कि ताजिया की ऊंचाई कम करो, नमाज अदा करने के लिए पाबंदियां लगा दी जाती हैं.
उन्होंने कहा कि इकरा हसन सहारनपुर की रहने वाली हैं और राजनीति से संबंध रखती हैं. मस्जिद का संरक्षण देना उनका काम है. प्रदेश Government जुल्म करेगी और वहां जाने नहीं देगी. नफरती कार्रवाई की वजह से यह Government अब जाने वाली है.
उत्तर प्रदेश के के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव पर राम और कृष्ण बोलने वाले बयान पर रमाशंकर विद्यार्थी राजभर ने तंज किया. उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर की बात उनके विभाग के अधिकारी ही नहीं सुनते. उनकी आईडी प्रदेश का सूचना विभाग चला रहा है. अखिलेश यादव ने इटावा में श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनवाया है. ओमप्रकाश राजभर के पास विभाग में लूट मचाकर अकूत धन हो गया है. वे एक छोटा सा मंदिर ही बनवा दें. राम समाजवादियों के रग-रग में बसते हैं.
रमाशंकर विद्यार्थी ने आगे कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पश्चिम बंगाल और पाकिस्तान में हिंदू मंदिर के टूटने पर चुप्पी साधे रहे. ये लोग India के भाईचारे से खिलवाड़ करते हैं. India के भाईचारे पर हमला न करें.
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content