
बलिया, 26 अक्टूबर . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर यूपी की सियासत तेज हो गई है. मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का बयान बेहद आपत्तिजनक है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए.
से बातचीत में मंत्री अंसारी ने खड़गे के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि आप Political हताशा में इतने डूब गए हैं कि Political मर्यादा की सीमाएं ही भूल गए हैं. जब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता इस तरह की बातें करते हैं, तो यह साफ हो जाता है कि पार्टी के आम कार्यकर्ताओं की सोच क्या होगी, अगर उनका शीर्ष नेतृत्व ही ऐसी भाषा बोलता है तो उनके दूसरे नेताओं से क्या उम्मीद की जाए.
उन्होंने कहा कि राजनीति में एक मर्यादा होनी चाहिए. कांग्रेस यह सब कुछ भूल चुकी है. उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मंच से पीएम मोदी के खिलाफ पहले भी विवादित टिप्पणी हो चुकी है. अब इस कड़ी में खड़गे भी शामिल हो गए हैं.
मंत्री ने सवाल पूछा कि चुनाव हारने से इतने हताश हो चुके हैं कि अब पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करेंगे? जनता सब कुछ देख रही है और देश भी भलीभांति जानता है कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा क्या है. खड़गे और कांग्रेस पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.
Samajwadi Party के पीडीए को लेकर मंत्री ने कहा कि Samajwadi Party का ‘पीडीए’ असल में सिर्फ एक ‘परिवार विकास प्राधिकरण’ है. एक ऐसा तंत्र जो सिर्फ एक परिवार के विकास और उसी परिवार के लिए संपत्ति इकट्ठा करने का काम करता है. उनके ‘पीडीए’ के पीछे यही असली फॉर्मूला है. इसमें न तो पिछड़े वर्ग शामिल हैं और न ही दलित, और जहां तक मुस्लिम अल्पसंख्यकों की बात है, तो उन्हें तो कभी शामिल ही नहीं किया जाता.
मंत्री ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर सपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा के मुखिया राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर किसी गरीब मुसलमान का भी चयन कर सकते थे. लेकिन, ऐसा नहीं किया गया, इससे साफ होता है कि सपा ने हमेशा समाज को गुमराह किया है. लेकिन, जनता सपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है. उनका 2027 में सूपड़ा साफ हो जाएगा. भाजपा की डबल इंजन की Government तीसरी बार बनने जा रही है.
उन्होंने ओवैसी के बयान पर कहा कि चुनाव नजदीक है तो मैं उनसे कहूंगा कि आप यूपी आएं और यहां के विकास को देखिए. यहां पर विकास हो रहा है. प्रदेश की जनता भाजपा पर भरोसा कर रही है और 2027 में फिर से Government बनाने जा रही है.
इंडिया ब्लॉक की एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर होने वाली रैली पर मंत्री अंसारी ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि दीपावली नजदीक है और आम जनता को परेशान करने के लिए यह रैली आयोजित की जाएगी. कांग्रेस पार्टी को व्यापारियों के व्यापार से कुछ भी लेना-देना नहीं है. आम जनता ने विपक्ष की रैलियों से दूरी बना ली है. जनता के सामने इंडिया ब्लॉक के नेता बेनकाब हो चुके हैं.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content