
Mumbai , 18 सितंबर . शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने Friday को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन दौरे, मराठा आरक्षण, India में सेमीकंडक्टर उत्पादन और यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को लेकर कांग्रेस और केंद्र के बीच जारी विवाद सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन दौरे पर हेगड़े ने कहा कि वह वहां युवा धर्म संसद में करीब 1,700 युवाओं से संवाद करेंगे. इस दौरान India की सांस्कृतिक विविधता, देश के सामने मौजूद मुद्दों और युवा पीढ़ी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा होने की उम्मीद है.मोहन भागवत इससे पहले अगस्त में Mumbai में भी युवाओं से संवाद कर चुके हैं. हेगड़े के अनुसार, भागवत ने उस दौरान युवाओं की समस्याओं और उनसे जुड़े मुद्दों को संबोधित करने की जरूरत पर जोर दिया था. साथ ही उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किए जाने की बात कही थी.
हेगड़े ने कहा कि उज्जैन में भागवत के साथ होने वाले संवाद से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और उन्हें इसमें भाग लेकर उनके अनुभव एवं विचारों से लाभ उठाना चाहिए.
मराठा आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की ओर से जताई गई आशंका पर कृष्णा हेगड़े ने कहा कि Government पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि मराठा समुदाय को दिए जाने वाले आरक्षण के लिए ओबीसी कोटे से कोई कटौती नहीं की जाएगी. मराठा समुदाय को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. Government ने कुनबी प्रमाण पत्र को लेकर भी फैसला किया है.
हेगड़े ने कहा कि मराठा आरक्षण के मुद्दे का समाधान एकनाथ शिंदे के Chief Minister रहते हुए निकालने की दिशा में काम किया गया था और अब Chief Minister देवेंद्र फडणवीस तथा उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने मिलकर इस मुद्दे का समाधान निकाला है.
उन्होंने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया है और Mumbai तक प्रस्तावित लॉन्ग मार्च भी रद्द कर दिया है. हेगड़े ने दावा किया कि Government ने भरोसा दिलाया है कि ओबीसी या किसी अन्य समुदाय के आरक्षण को प्रभावित नहीं किया जाएगा. उन्होंने विजय वडेट्टीवार की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि उनके बयान में कोई सच्चाई नहीं है.
इस बीच, India के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आगे बढ़ने का जिक्र करते हुए कृष्णा हेगड़े ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने देश में सेमीकंडक्टर चिप उत्पादन को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने दावा किया कि 12 परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है और इनमें से तीन में उत्पादन शुरू हो चुका है. सभी उत्पादन इकाइयों के शुरू होने के बाद India अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा और सेमीकंडक्टर आयात पर निर्भरता कम होगी.
उन्होंने इसे Prime Minister मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘मेक इन इंडिया’, ‘मेक फॉर इंडिया’ और ‘मेड बाय इंडिया’ अभियान से जोड़ते हुए कहा कि देश तेजी से आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि India 2047 से पहले ही विकसित India बनने का लक्ष्य हासिल कर सकता है.
यूपीआई पर एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) से जुड़े विवाद पर शिवसेना प्रवक्ता ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और मनीष तिवारी के बयानों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि दोनों सांसदों ने दावा किया है कि यूपीआई पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर को लेकर उनसे सलाह नहीं ली गई थी. हालांकि, उनके मुताबिक संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष भर्तृहरि महताब ने समिति की कार्यवाही और रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा है कि इस मुद्दे पर दोनों कांग्रेस सांसदों की सहमति ली गई थी. यूपीआई पर एमडीआर का मतलब डिजिटल भुगतान स्वीकार करने पर व्यापारियों से लिया जाने वाले शुल्क से है.
हेगड़े ने दावा किया कि संबंधित रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जा चुके हैं और इससे कांग्रेस सांसदों के दावे गलत साबित होते हैं. उन्होंने कांग्रेस पर अपना रुख बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने पहले यूपीआई पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर का समर्थन किया था, लेकिन अब वह इस मुद्दे पर अलग रुख अपना रही है.
–
एएमटी/
Skip to content