
कोलकाता, 12 सितंबर . तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग में चल रही सुनवाई के बीच BJP MP राहुल सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जो भी फैसला करेगा, उसे सभी पक्षों को मानना होगा.
उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के पास अब जनता का समर्थन नहीं है, जबकि भाजपा को पश्चिम बंगाल समेत देश की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है.
BJP MP राहुल सिन्हा ने से बात करते हुए कहा कि ममता बनर्जी के साथ अब कोई नेता नहीं है और उनके कई नेता उनका साथ छोड़कर जा चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी स्थिति में ममता बनर्जी को खुद को ‘असली’ तृणमूल कांग्रेस कहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इस पूरे मामले का फैसला करेगी.
कोलकाता में एक घोटाले को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस नेता मदन मित्रा की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उस घोटाले में मदन मित्रा की क्या भूमिका थी, यह उनसे ही पूछा जाना चाहिए.
उन्होंने तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि कौन चोर है और कौन ईमानदार, यह जनता के सामने स्पष्ट है. उनके मुताबिक, सभी नेता खुद को बचाने के लिए आरोप एक-दूसरे पर डालने की कोशिश कर रहे हैं.
BJP MP ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस, सीपीएम और टीएमसी की पिछली Governmentों पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि इन Governmentों ने बंगाली भावनाओं को पर्याप्त महत्व नहीं दिया और बंगाली संस्कृति तथा सनातन धर्म का अपमान किया.
राहुल सिन्हा ने विशेष रूप से श्यामा प्रसाद मुखर्जी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें लोगों की नजरों से दूर रखने और उनकी भूमिका को भुलाने की कोशिश की गई. उन्होंने दावा किया कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सम्मान देने का काम कर रही है.
राहुल सिन्हा ने विपक्ष पर पितृ पक्ष के दौरान दुर्गा पूजा करने को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने दावा किया कि धार्मिक परंपराओं की अनदेखी और सनातन धर्म के कथित अपमान के कारण विपक्ष का Political पतन हो रहा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान Government सनातन धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रही है.
–
एबीएम
Skip to content