
कोलकाता, 26 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राहुल सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि कभी जिनका विरोध करती थीं, आज उनसे संपर्क कर रही हैं.
BJP MP का यह बयान उस वक्त आया है, जब दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी और सीपीआई (एम) महासचिव एमए. बेबी के बीच फोन पर एसआईआर के मुद्दे पर बातचीत हुई.
कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान BJP MP ने कहा कि ममता बनर्जी का अब कोई वजूद नहीं बचा है. इसीलिए उन्हें उन लोगों की शरण में जाना पड़ रहा है, जिनकी कभी वे आलोचना करती रही हैं. वह कांग्रेस के पास जाएंगी, सीपीआई (एम) के पास जाएंगी. वह पहले जिन दलों का विरोध करती थीं, अब उन्हीं के साथ संपर्क कर रही हैं. ममता बनर्जी अपने निजी Political हितों के लिए अलग-अलग दलों से संपर्क कर रही हैं. राजनीति में उनका कोई स्थायी सिद्धांत या विचारधारा नहीं है.
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के अभिजीत दिपके के सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के ऐलान पर BJP MP ने कहा कि वह कौन हैं और उनकी क्षमता क्या है? बयान देने से कुछ नहीं होता है.
BJP MP ने बंगाल निकाय चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी इन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर राहुल सिन्हा ने कहा कि किसी Government के सत्ता में आने या जाने से संघ के विस्तार पर कोई सीधा असर नहीं पड़ता. उन्होंने कहा कि Government के आने-जाने से संघ के बढ़ने या घटने जैसी कोई बात नहीं होती. संघ दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी संगठन तब भी था, जब हम Government में नहीं थे.
उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने से पहले भी संघ का विस्तार बड़े स्तर पर हुआ था. संघ का काम राष्ट्रवादी विचार और गतिविधियों को आगे बढ़ाना है तथा Government किसी भी दल की हो, संघ की गतिविधियां जारी रहेंगी. पहले राष्ट्रवादी गतिविधियों में कुछ तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब परिस्थितियां अलग हैं. संघ का काम पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content