
न्यूटाउन, 27 नवंबर . पश्चिम बंगाल Government में मंत्री दिलीप घोष ने विभिन्न Political मुद्दों पर बयान देते हुए ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और Samajwadi Party पर निशाना साधा. उन्होंने भाजपा नेताओं के खिलाफ हो रही कानूनी कार्रवाई, ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन, Lok Sabha में आने वाले विधेयकों और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर अपनी बात रखी.
भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर पश्चिम बंगाल Government में मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि नेता चाहे किसी भी Political दल का हो, यदि वह कानून के दायरे से बाहर जाकर कोई काम करता है, तो कानून अपना काम करेगा. उन्होंने कहा, “शायद वही प्रक्रिया शुरू हो गई है. हालांकि, मुझे इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है.”
ममता बनर्जी की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की Political गतिविधियों और उसके विरोध प्रदर्शन पर दिलीप घोष ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस न तो समाज में दिखाई दे रही है और न ही सदन में. पार्टी के नेता फिलहाल अदालत और चुनाव आयोग के चक्कर लगा रहे हैं और अब उसी में उलझकर रह जाएंगे.
उन्होंने कहा कि जनता ने ममता बनर्जी की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए वोट दिया था, लेकिन पार्टी के नेता सदन में नजर नहीं आ रहे हैं. इसके बजाय वे आयोग के कार्यालय में जाकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं.
दिलीप घोष ने ममता बनर्जी की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ पार्टी चुनाव आयोग को ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कह रही है, वहीं दूसरी तरफ अपने Political भविष्य को बचाने के लिए उसी चुनाव आयोग के कार्यालय में धरने पर बैठ रही है.
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की यह स्थिति उसके शासनकाल में किए गए कामों का परिणाम है. पार्टी ने सत्ता में रहते हुए जो कुछ किया, आज उसी का नतीजा उसे भुगतना पड़ रहा है.
Lok Sabha में आगामी विधेयकों को लेकर दिलीप घोष ने कहा कि संसद में विधेयक लाना और उन पर चर्चा करना सदन की प्रक्रिया का हिस्सा है. समाज में सुधार के लिए जो भी जरूरी कदम उठाना आवश्यक है, Government को वे कदम जरूर उठाने चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों से समाज में सुधार आएगा और लोगों में जागरूकता बढ़ेगी.
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र Government इस दिशा में कार्रवाई कर रही है, जबकि पहले इस तरह के कदम नहीं उठाए गए थे.
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और Samajwadi Party के गठबंधन को लेकर भी दिलीप घोष ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कांग्रेस को ऐसी सीटें नहीं देंगे, जहां से पार्टी के जीतने की संभावना हो.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अखिलेश कांग्रेस को कोई ऐसी सीट नहीं देंगे, जिस पर वह जीत सके. चाहे कांग्रेस को 25 सीटें दें या 50, उन्हें ऐसी सीटें दी जाएंगी, जहां भाजपा की जीत पक्की होगी. कांग्रेस को भी मजबूरी में यही स्वीकार करना पड़ेगा.”
–
एएस
Skip to content