
New Delhi, 29 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Patna स्थित बिहार म्यूजियम और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की प्रशंसा की है. ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे जहां भी घूमने जाएं, वहां के म्यूजिम्स के बारे में जरूर पता करें.
‘मन की बात’ कार्यक्रम के 140वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मेरे प्यारे देशवासियो, हम जब भी किसी नई जगह पर जाते हैं, तो हमारी इच्छा वहां की प्रसिद्ध जगहों को देखने की, वहां के खान-पान का आनंद लेने की होती है. मेरा आपसे एक आग्रह है कि आप जहां भी घूमने जाएं, वहां के म्यूजियम्स के बारे में भी जरूर पता करें.”
उन्होंने कहा, “हाल ही में, India के म्यूजियम्स से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें आई हैं, जो बहुत उत्साह बढ़ाने वाली हैं. Patna में स्थित बिहार म्यूजियम को दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूजियम्स की एक लिस्ट में 9वां स्थान मिला है. इस लिस्ट में बिहार म्यूजियम पूरे एशिया में पहले स्थान पर है. आपने पेरिस के ‘लूव्र म्यूजियम’ का नाम सुना होगा. न्यूयॉर्क का ‘द मेट’ म्यूजियम भी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है. बिहार म्यूजियम इस लिस्ट में इन दोनों से आगे है.”
पीएम मोदी ने आगे कहा, “Gujarat के वडनगर में भी एक बहुत अनूठा म्यूजियम है. इसका नाम है ‘अनंत अनादि वडनगर आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम’. वडनगर में पुरातत्व विभाग की खुदाई के दौरान इतिहास के अलग-अलग कालखंडों से जुड़ी बहुत सारी चीजें मिली हैं. जिस जगह पर ये खुदाई हुई है, उसी जगह पर इस म्यूजियम को विकसित किया गया है. यहां एक ऐसा रास्ता बनाया गया है, जिस पर चलते हुए आप जमीन के कई मीटर नीचे तक जो खुदाई हुई है, उसे देख सकते हैं. वडनगर म्यूजियम में पांच हजार से ज्यादा प्राचीन कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गई हैं.”
Prime Minister ने कहा कि इसी महीने बर्लिन में वडनगर म्यूजियम को डिजाइन की दुनिया का बड़ा सम्मान ‘रेड डॉट : बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवार्ड’ मिला है. ये India का पहला म्यूजियम है, जिसे ये सम्मान मिला है.
पीएम मोदी ने कहा, “वडनगर वो शहर है जो हजारों वर्षों जीवंत है, ठीक काशी की तरह. संयोग देखिए, वडनगर में मेरा जन्म हुआ और काशी का मैं सांसद हूं. अभी कुछ दिन पहले कांची कामकोटि पीठ के पूज्य शंकराचार्य जी भी वडनगर गए थे. उन्होंने वडनगर को ‘Gujarat की काशी’ के रूप में पहचान दी है.”
–
डीसीएच/
Skip to content