मन की बात: पीएम मोदी ने कहा, ‘जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व’, देशवासियों से की खास अपील

New Delhi, 27 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को बताया कि India की जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है. 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है. उन्होंने देशवासियों से कहा कि जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व है. आपकी और आपके परिवार की सही जानकारी देश के भविष्य की सही तस्वीर तैयार करने में मदद करती है.

Sunday को ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में Prime Minister मोदी ने देशवासियों से कहा, “इन दिनों देश की एक बहुत बड़ी तस्वीर तैयार हो रही है. इस तस्वीर में आप भी हैं, आपका परिवार भी है और आपके अड़ोस-पड़ोस के लोग भी हैं. मैं बात कर रहा हूं India की जनगणना की. देश के सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में इसका पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है. 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है.”

उन्होंने बताया कि इन दिनों लद्दाख, Himachal Pradesh, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के दुर्गम और बर्फीले इलाकों में भी जनगणना का काम चल रहा है. वहां से कई प्रेरक अनुभव हमारे सामने आए हैं.

उत्तराखंड के माणा गांव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “उत्तराखंड में जनगणना की शुरुआत चमोली के माणा गांव से हुई. माणा को देश का पहला गांव कहा जाता है. माणा में सबसे पहले 83 साल की पूर्णिमा रावत जी से इसकी शुरुआत हुई. उत्तरकाशी के बगोरी गाँव में ‘होम स्टे’ चलाने वाले हरदेव सिंह राणा ने डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज की.”

Prime Minister ने कहा कि जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व है. उन्होंने कहा, “मैंने 15 अगस्त को भी देशवासियों से आग्रह किया था कि इसके लिए अपना समय जरूर निकालें. जनगणना के लिए अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने की ये सुविधा बहुत आसान है. आप अपने मोबाइल से ही अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करा सकते हैं. ये सुविधा हिंदी सहित 16 भाषाओं में उपलब्ध है.”

देशवासियों से पीएम मोदी ने कहा, “आपको जनगणना के ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होता है. इस पोर्टल पर जाकर आप अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन कीजिए, अपना स्थान दर्ज कीजिए, अपने परिवार से जुड़ी जानकारी भरिए, और उसे सबमिट कर दीजिए. इस पूरी प्रक्रिया में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगता है. इसके लिए आपको कोई दस्तावेज भी अपलोड नहीं करना है. जानकारी सबमिट करने के बाद आपको एक विशेष आईडी मिलेगी. जब गणनाकर्मी आपके घर आएं, तो आप उन्हें ये आईडी बता सकते हैं. आपके द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि होने के बाद वो जनगणना का हिस्सा बन जाएगी.”

Prime Minister मोदी ने बताया कि अब तक मोबाइल से 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग जनगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी भर चुके हैं, स्व-गणना कर चुके हैं. आपका भी इसमें थोड़ा सा समय खर्च होगा, लेकिन देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आपकी सही जानकारी, आपके परिवार की सही जानकारी, देश के भविष्य की सही तस्वीर तैयार करने में मदद करती है.

–

डीसीएच/