
New Delhi, 30 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में एवोकाडो फल की बढ़ती लोकप्रियता के साथ किसानों के लिए खुल रही नई संभावनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि एवोकाडो के जरिए हमारे इनोवेटिव किसानों ने कमाई की एक नई रेसिपी ढूंढ ली है. अपने देश के एवोकाडो से आपके टोस्ट का स्वाद भी बढ़ा और किसानों की आमदनी भी बढ़ गई है.
‘मन की बात’ कार्यक्रम में Prime Minister मोदी ने कहा, “आजकल एवोकाडो फल की बड़ी धूम है. इस फल को पहले शायद ही कोई जानता था. इसकी वैल्यू और डिमांड दोनों कम थी, लेकिन आज इसे डाइनिंग टेबल पर खूब देखा जा रहा है. आज यह हेल्थ और प्रीमियम मार्केट की पसंद बन गया है. हमारे किसान भाई-बहनों के लिए भी ये बहुत मददगार है.”
इस दौरान, पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के कडपा के निवासी वरदराज का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा, “वे कई वर्षों से अपने खेत में टमाटर और केले की खेती कर रहे थे. एक दिन उन्होंने अपने दोस्तों के खेत में एवोकाडो की फसल देखी. इसके बाद उन्होंने यूट्यूब से इस पर जानकारी जुटाई. अब तक वे करीब 4 टन एवोकाडो का उत्पादन कर चुके हैं. आज वे सीधे स्थानीय दुकानों को इसकी सप्लाई कर रहे हैं. नई फसल, वैज्ञानिक सलाह और सीधी मार्केटिंग से उनके छोटे से फार्म की कमाई पूरी तरह बदल गई है.”
पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कोडाइकनाल के किसान चंद्रशेखरन का भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा, “चंद्रशेखरन ने आधी हेक्टेयर जमीन पर एवोकाडो उगाना शुरू किया. उन्हें इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं और कमाई भी बढ़ी है.”
कर्नाटक में चिक्कमगलुरु के कुछ किसानों का जिक्र करके उन्होंने कहा, “कुछ किसान भाई-बहनों ने कॉफी के बागान के बीच एवोकाडो लगाया है. इससे उन्हें कॉफी और काली मिर्च के साथ अतिरिक्त कमाई भी हो रही है.”
Prime Minister ने कहा कि हम शहरों के रेस्टोरेंट में अक्सर एवोकाडो टोस्ट के बारे में सुनते हैं, लेकिन इसी एवोकाडो के जरिए हमारे इनोवेटिव किसानों ने कमाई की एक नई रेसिपी ढूंढ ली है. यानि अपने देश के एवोकाडो से आपके टोस्ट का स्वाद भी बढ़ा और किसानों की आमदनी भी बढ़ गई है.
–
डीसीएच/
Skip to content