‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड की देशभर में चर्चा, नेताओं ने की पीएम मोदी की पहल की सराहना

New Delhi, 29 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड को देशभर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सुना. इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के नेताओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने, प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को पहचान दिलाने और सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है. नेताओं ने Prime Minister की ओर से पर्यटन, स्वास्थ्य, सामाजिक सरोकारों, युवाओं और स्थानीय उपलब्धियों को महत्व देने की पहल की प्रशंसा की.

केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने ‘मन की बात’ में Prime Minister मोदी द्वारा नशामुक्त India का संदेश, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करने पर कहा, “आज पूरे देशवासियों को ‘मन की बात’ में एक बहुत बड़ा संदेश मिला ‘नशा मुक्त भारत’. एक नशा करने वाले व्यक्ति को पीएम मोदी ने फोन पर जोड़ा और उसने पूरी कहानी बताई, एक बहुत बड़ा संदेश है कि नशा आपके शरीर का नाश करता है और कुछ देता नहीं है.”

छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णुदेव साय ने कहा कि यह Prime Minister मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां एपिसोड था. हम सौभाग्यशाली हैं कि हमने सरगुजा की धरती पर, मां महामाया की नगरी में इस कार्यक्रम को सुना. देशभर के लोग हर महीने के आखिरी Sunday का बेसब्री से इंतजार करते हैं, ताकि वे इस कार्यक्रम के जरिए Prime Minister से जुड़ सकें.

वहीं, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘मन की बात’ को गैर-Political कार्यक्रम बताया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में लोगों द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को सामने लाते हैं. इसके जरिए सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाई जाती है. स्वास्थ्य, फिटनेस, युवाओं की उपलब्धियों और स्टार्टअप की सफलता जैसे विषयों पर भी चर्चा होती है. यह कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों के लोगों का उत्साह बढ़ाता है और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है.

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने बताया कि उन्होंने Lucknow छावनी विधानसभा क्षेत्र के बाबू बनारसी दास वार्ड स्थित बूथ संख्या 228 पर Prime Minister के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां एपिसोड सुना. उन्होंने कहा कि Prime Minister इस कार्यक्रम में देशभर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और प्रेरणादायक कहानियां साझा करते हैं. इसमें युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और उद्यमियों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया जाता है.

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने भी कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि Prime Minister ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले प्रेरणादायक लोगों और उनके कार्यों को सामने लाते हैं. स्वास्थ्य, कला, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विषयों पर चर्चा कर Prime Minister एक अभिभावक की तरह समाज को जागरूक करते हैं. यह कार्यक्रम देशभर के अनुभवों को एक मंच पर लाने का काम करता है.

Odisha की उपChief Minister प्रवति परिडा ने डेनु पंचायत क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ कार्यक्रम सुना. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है. Prime Minister ने लोगों से अच्छे मौसम में बाहर निकलने और पर्यटन स्थलों की सैर करने की अपील की है. परिडा ने कहा कि पर्यटन मंत्री होने के नाते उन्हें इस बात की विशेष खुशी है कि Prime Minister स्वयं देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं. उन्होंने स्थानीय संग्रहालयों को देखने की Prime Minister की अपील को भी महत्वपूर्ण बताया.

बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने Prime Minister द्वारा ‘मन की बात’ में Patna संग्रहालय का उल्लेख किए जाने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि Prime Minister ने Patna के अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय की उपलब्धि का जिक्र किया, जिसके विश्व स्तर पर नौवें और एशिया में पहले स्थान पर पहुंचने की बात कही गई. इससे बिहार के करीब 14 करोड़ लोगों में उत्साह का माहौल है. उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ नई जानकारियां देने, लोगों का उत्साह बढ़ाने और समाज को सकारात्मक संदेश देने वाला कार्यक्रम है.

बिहार Government के मंत्री दिलीप जायसवाल ने Prime Minister Narendra Modi द्वारा ‘मन की बात’ में बिहार के म्यूजियम की चर्चा करने पर कहा, “आज Prime Minister Narendra Modi जी ने ‘मन की बात’ में बिहार के म्यूजियम की चर्चा की. पूरी दुनिया में बिहार का म्यूजियम 9वें स्थान पर है और एशिया में पहले स्थान पर है. आज म्यूजियम की चर्चा जब Prime Minister ने की, तो बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार को याद किया कि नीतीश कुमार के समय में ये म्यूजियम, ये बापू सभागार, ये बापू टावर, ये मरीन ड्राइव और गंगा पथ जो आज पूरी दुनिया में एक उदाहरण बने और ऐतिहासिक पन्नों में इसकी गिनती हो रही है.”

Rajasthan Government के मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी Rajasthan कार्यालय में Chief Minister भजन लाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की उपस्थिति में, हम सभी ने देश के लोकप्रिय Prime Minister Narendra Modi के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां एपिसोड सुना. जब भी देश के Prime Minister ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए लोगों से संवाद करते हैं और अपने विचार साझा करते हैं, तो हर एपिसोड में कुछ नयापन होता है, और उनका संबोधन लोगों के लिए प्रेरणादायक होता है.

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि 2014 से Prime Minister Narendra Modi अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के ज़रिए एक विकसित India के निर्माण के लिए जनता से मिले सुझाव साझा करते रहे हैं. इनमें से कई सुझाव राष्ट्रीय कल्याण, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और पारिवारिक भलाई पर केंद्रित हैं और लोगों को सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रेरित करते हैं. योग इसका एक उदाहरण है.

–

पीएम