
Mumbai , 25 नवंबर . Actor मनोज बाजपेयी उन कलाकारों में शुमार है, जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर हिंदी सिनेमा में नाम बनाया है. Actor ने के साथ हालिया बातचीत में अपनी सुपरहिट फिल्म ‘शूल’ के 27 साल पूरे होने पर शूटिंग के दिनों की यादें ताजा की.
1999 की फिल्म ‘शूल’ से राम गोपाल वर्मा लेखक और निर्माता (प्रोड्यूसर) के रूप में जुड़े थे, जबकि ई. निवास (ईश्वर निवास) ने निर्देशन किया था और अनुराग कश्यप ने संवाद (डायलॉग्स) लिखे थे.
Actor ने बताया कि राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की जिम्मेदारी अनुराग कश्यप और ई. निवास को दी थी. उन्होंने बताया, “फिल्म की शूटिंग के दौरान राम गोपाल वर्मा तो सेट पर आए ही नहीं थे. उन्होंने फिल्म से दूर रहने का फैसला लिया था. ई. निवास (ईश्वर निवास) और अनुराग कश्यप को जिम्मेदारी दे दी थी. फिल्म की शूटिंग के लिए बिहार गए थे और इन सब लोगों ने अपने दम पर फिल्म बनाई थी.”
मनोज बाजपेयी ने Actress रवीना टंडन की तारीफ करते हुए कहा, “उस समय रवीना टंडन अपने करियर के पीक पर थीं. वे भी हमारे साथ 20-22 दिनों के लिए बिहार गई थीं. उस समय रवीना के आस-पास चार या पांच लेयर की सिक्योरिटी हुआ करती थी. उन दिनों बिहार पहली बार इतना बड़ा शूटिंग सेटअप देख रहा था, तो उस समय राज्य में फिल्म को लेकर बहुत उत्साहजनक बात थी. मेरे शहर में बहुत उत्सुकता थी.”
Actor ने बताया कि बिहार जैसे राज्य में शूटिंग करना, बड़ा सेटअप लगाना, अच्छे से शूटिंग खत्म करने की जिम्मेदारी लेना बहुत बड़ी बात थी और यह सब एक युवा निर्देशक संभाल रहा था, जो कि कमाल की बात थी.
उन्होंने आगे फिल्म को लेकर रवीना के समर्पण के बारे में बताया, “मैंने रवीना को सच में अपना सब कुछ देते हुए देखा, क्योंकि वह एक स्टार थीं और वे इस फिल्म के जरिए लोगों के सामने खुद को एक एक्टर के तौर पर साबित करना चाहती थीं.”
उन्होंने आगे कहा, “हमने कभी सोचा नहीं था कि लोग इस फिल्म को अपनाएंगे. नॉर्थ में कई जगहों पर सिनेमाघरों में इतनी भीड़ थी कि कुछ शो कैंसिल करने पड़े क्योंकि वहां लाठीचार्ज हो गया था. बिहार में, Patna में शो Political वजह से बैन कर दिए गए थे. हां. और फिर लोगों के दबाव के कारण फिर से शुरू हो गए.”
Actor ने India की विविधता पर जोर देते हुए कहा कि फिल्म में ज्यादातर कास्ट Maharashtra की थी और कलाकारों को मराठी आती थी. Actor का कहना है कि उन सभी एक्टर्स ने बिहार की संस्कृति जानने के लिए वहां के इलाकों में रहकर भाषा सीखी थी.
उन्होंने कहा, “वे सभी एक्टर्स बिहार के अंदरूनी इलाकों में रहकर भाषा सीख रहे थे, वहां के लोगों के साथ रह रहे थे. सयाजी शिंदे तो सच में कुछ लोकल लोगों के परिवार के साथ रहे थे और वे उन्हें बहुत प्यार दे रहे थे, जिसे उन्होंने खूब एन्जॉय किया था. वो Maharashtra की एक अलग संस्कृति से आए थे और अचानक वे एक बिल्कुल अलग संस्कृति और अलग तरह के लोगों को देख रहे थे. खाने की आदतें अलग थीं और उनके एक्सप्रेशन बहुत-बहुत अलग थे.”
–
एनएस/एएस
Skip to content