
New Delhi, 20 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है. संस्कृत के एक श्लोक के माध्यम से पीएम मोदी ने लोगों को सत्य और धर्म का पालन करने का संदेश दिया है.
Prime Minister की ओर से एक्स पोस्ट में संस्कृत श्लोक, ‘तपःशौचवता नित्यं सत्यधर्मरतेन च. मातापित्रोरहरहः पूजनं कार्यमञ्जसा॥’ साझा किया गया है, जिसका हिंदी भावार्थ है कि मनुष्य को सदैव तप, पवित्रता, सत्य और धर्म का पालन करना चाहिए. उसे प्रतिदिन श्रद्धा और सरल भाव से अपने माता-पिता की सेवा तथा सम्मान करने में तत्पर रहना चाहिए, जिससे व्यक्ति सुखी एवं समृद्ध जीवन प्राप्त कर सके.
पीएम की ओर से साझा किया गया यह श्लोक स्कन्द पुराण के काशी खंड से लिया गया है. इस श्लोक के माध्यम से भारतीय संस्कृति में मनुष्य के नैतिक चरित्र, सदाचार और पारिवारिक कर्तव्यों की महत्ता को दर्शाने का संदेश दिया गया है. श्लोक के माध्यम से कहा गया है कि जो व्यक्ति नित्य तपस्या (संयम), बाहरी व आंतरिक पवित्रता (शौच), सत्य और धर्म के आचरण में लगा रहता है, उसे चाहिए कि वह प्रतिदिन सच्चे और निष्कपट भाव से अपने माता-पिता का आदर-सत्कार एवं सेवा (पूजन) करे.
इस श्लोक के माध्यम से कहा गया है कि कोई भी तप, पवित्रता या धार्मिक अनुष्ठान तभी सार्थक और पूर्ण होता है, जब मनुष्य अपने दैनिक जीवन में माता-पिता के प्रति सम्मान और सेवा का कर्तव्य पूरी निष्ठा से निभाता है. यानी कि लोगों को अपने जीवन में अनुशासन, शुद्धता और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए. लोगों को आलस्य त्यागकर प्रतिदिन अपने माता-पिता की सेवा और सम्मान करना चाहिए. यही सबसे बड़ा धर्म और कर्तव्य है.
शास्त्रों में माता-पिता को प्रत्यक्ष देवता माना गया है. यह श्लोक इस बात पर जोर देता है कि व्यक्ति चाहे कितना भी गुणी, धार्मिक या तपस्वी क्यों न हो जाए, अगर वह अपने माता-पिता का आदर नहीं करता, तो उसके अन्य सभी गुण अधूरे हैं. माता-पिता की सेवा केवल दिखावे या औपचारिकता के लिए नहीं, बल्कि बिना किसी छल-कपट के, सच्चे हृदय और समर्पण के साथ की जानी चाहिए.
–
एसडी/एएस
Skip to content